फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Balwa railway over bridge barrier removed, vehicular movement started

Shamli News: बलवा रेलवे उपरिगामी पुल का अवरोधक हटा, वाहनों का आवागमन हुआ शुरू

Tue, 30 Apr 2024 04:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 30 Apr 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
Balwa railway over bridge barrier removed, vehicular movement started
शामली। बलवा उपरिगामी पुल के पास बाईपास का डिवाइडर निर्माण का कार्य ज्यादातर पूरा हो गया है। अब बलवा उपरिगामी पुल पर दोनों ओर आवागमन शुरू हो गया है। पुल की रेलिंग का कार्य अगले माह मई माह के दस दिन में पूरा हो जाने की संभावना है।
विज्ञापन

बलवा रेलवे के उपरिगामी पुल की एप्रोच रोड पर तारकोल लेपन का कार्य पूरा हो जाने के बाद डिवाइडर और रेलवे उपरिगामी पुल की रेलिग का कार्य अधूरा पड़ा था। दिल्ली-शामली, सहारनपुर हाईवे की निर्माण एजेंसी ने अप्रैल माह में बाईपास के बीचोबीच में डिवाइडर का कार्य शुरू किया गया था। अप्रैल माह में डिवाइडर का ज्यादातर कार्य पूरा हो गया है। बागपत एनएचएआई के इंजीनियर राजन शर्मा ने बताया कि बलवा बाईपास के उपरिगामी पुल की रेलिंग और अवशेष डिवाइडर का कार्य मई माह में पूरा हो जाएगा। बलवा उपरिगामी पुल पर लगाए गए अवरोधक को हटा दिया गया है। उपरिगामी पुल के दोनों ओर वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। दूसरी ओर बलवा रेलवे उपरिगामी पुल खुल जाने से हल्के और भारी वाहनों का दिल्ली से सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, हरिद्वार, बिजनौर, पानीपत- करनाल, कुरुक्षेत्र अंबाला बाईपास से आने -जाने से शहर में जाम से भी निजात मिलेगी। हलके और भारी वाहन बाईपास पर सरपट वाहन दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed