{"_id":"57264ef34f1c1bbe7b5cd064","slug":"bagas-cooled-fires-in-50-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 घंटे में ठंडी हुई बैगास की आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 घंटे में ठंडी हुई बैगास की आग
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Mon, 02 May 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
fire
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। अपर दोआब शुगर मिल शामली के बैगास में लगी आग 50 घंटे बाद ठंडी हो सकी।
अपर दोआब शुगर मिल का बैगास (खोई) स्टाक रहता है। वहां पर शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे आग लग गई थी। एक एक करके बैगास के छह बड़े ढेरों में आग लगने पर आसपास के खेत और बाग तक आग फैल गई थी।
आग बुझाने के लिए शामली फायर स्टेशन की चार गाड़ियों के अलावा मुजफ्फरनगर की दो, बागपत की दो, मेरठ की दो, हरियाणा की चार और सहारनपुर का एक दमकल वाहन शनिवार तक आग बुझाने में लगे रहे। जेसीबी के जरिये बैगास को फैलाकर आग बुझाने का कार्य चला।
रात में हरियाणा, सहारनपुर, मेरठ और बागपत की गाड़ियां लौटा दी गई थीं। रविवार सुबह से शामली की टीम बैगास की आग को पूरी तरह शांत करने में लगे रहे, जिसके चलते दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आग शांत हो सकी। फायर स्टेशन आफिसर सुरेशपाल ढाका बताया कि आग पर काबू पा लिया है।