{"_id":"58a0a6e84f1c1b5d36d84038","slug":"badha-matdan-tay-karega-jeet-ki-rah","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ा मतदान तय करेगा जीत की राह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ा मतदान तय करेगा जीत की राह
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिले में मतदान संपन्न हो गया। इस बार मतदाताओं ने और अधिक जोश के साथ मतदान किया, इसी के चलते जिले की तीनों विधानसभाओं पर मतदान में सात प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई। मतदाताओं का यही जोश किसी प्रत्याशी के माथे पर शिकन ला रहा तो किसी के चेहरे पर मुस्कान, क्योंकि माना जा रहा है कि मतदान प्रतिशत ही प्रत्याशी के भाग्य का फैसला करेगा।
भाजपा, सपा, कांग्रेस, बसपा और रालोद प्रत्याशियों ने तीनों विधानसभाओं पर पूरी ताकत लगाकर मतदाता को अपनी ओर खींचने का प्रयास किया। शनिवार को तीनों ही विधानसभा पर चुनाव संपन्न हो गया। मतदाताओं ने इस बार गत चुनाव के मुकाबले ओर अधिक उत्साह के साथ मतदान में हिस्सा लिया। शामली विधानसभा में 2012 में 61.04 और इस बार 65.42 प्रतिशत मतदान हुआ। कैराना विधानसभा में 2012 में 66.01 प्रतिशत मतदान हुआ था, जबकि इस बार मतदाताओं ने 69.53 मतदान किया।
थानाभवन विधानसभा पर 2012 में चुनाव में 61.46 प्रतिशत मतदान हुआ था तथा अब 68.31 मतदान हुआ। तीनों विधानसभा पर चार प्रतिशत, तीन प्रतिशत और सात प्रतिशत तक मतदान बढ़ा। मतदाताओं ने जिस जोश से इस बार मतदान किया, उससे यह तो साफ है कि इस बार तीनों विधानसभाओं पर प्रत्याशियों की किस्मत इन बढ़े मतदान पर ही निर्भर है। बढ़ा मतदान किसको लाभ पहुंचाएगा और किसको हानी यह तो आने वाला समय ही बताएगा, लेकिन इस बार इस मतदान ने प्रत्याशियों की हार्ट बीट बढ़ा रखी है।