फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Baby shower of pregnant women done in Poshan Panchayat

पोषण पंचायत में बच्चों का अन्नप्राशन व गर्भवती महिलाओं की गोद भराई

Fri, 01 Oct 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Baby shower of pregnant women done in Poshan Panchayat
कैराना के गांव मवी में पोषण कार्यक्रम कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिला को फल देतीं डीएम। - फोटो : SHAMLI
पोषण पंचायत में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई
विज्ञापन

कैराना। डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को गांव मवी में पोषण पंचायत/सबला सलौनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किशोरियों के स्वास्थ्य की जांच कराई गई। बच्चों का अन्नप्राशन व गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कराई गई। बाद में डीएम ने मवी में उद्यान विभाग के कृषि फार्म व बुच्चाखेड़ी में खेल के मैदान का निरीक्षण किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम जसतीत कौर ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस दौरान डीएम जसजीत कौर ने कहा कि किशोरियों व महिलाओं को संबधित ग्राम की आंगनबाड़ी व आशा बहनों से परामर्श लेना चाहिए। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग व बाल विकास विभाग द्वारा पांच बच्चों का अन्नप्राशन व पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कराई गई। एक वर्ष के एक बच्चे का केक काट कर जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग ने किशोरियों का वजन व लंबाई की जांच की गई। साथ ही दवाई वितरित की गई। हीमोग्लोबिन की जांच भी कराई गई। इस दौरान सेनेटरी नैपकिन का भी वितरण किया गया। डीएम ने मवी आंगनबाड़ी केंद्र में प्राप्त फर्नीचर का फीता काट कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर तहसीलदार प्रियंका जायसवाल, खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र, सीडीपीओ सुदेश भारती, सुपरवाइजर आदि मौजूद रहे। इसके बाद डीएम ने मवी में उद्यान विभाग के कृषि फार्म का निरीक्षण किया। बाद में डीएम गांव बुच्चाखेड़ी पहुंची तथा खेल के मैदान का निरीक्षण किया। डीएम ने असंतोष जताते हुए तत्काल खेल के मैदान की चहारदीवारी व मैदान तक जाने वाले मार्ग को बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed