फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Baba Harikshan furious after coming late

देरी से आने पर भड़के बाबा हरिकिशन

Sun, 21 Feb 2021 10:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Baba Harikshan furious after coming late
शामली। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और प्रदेश के पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी समेत अन्य भाजपा नेताओं के देरी से गांव लिसाढ़ पहुंचने पर गठवाला खाप चौधरी बाबा हरिकिशन मलिक भड़क गए। बाबा के तेवर देख बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक ने माफी मांगी।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं को दोपहर साढ़े 12 बजे गांव लिसाढ़ पहुंचना था, लेकिन वे एक बजे पहुंचे। इस पर बाबा हरिकिशन मलिक भड़क उठे। उन्होंने कहा कि देरी से आए हो, अब बाद में आना। भाजपा नेताओं ने उनसे माफी मांगी और फिर अन्य लोगों ने भी शांत किया। वार्ता के दौरान फिर से बाबा हरिकिशन मलिक बोलने लगे। उन्होंने कहा कि किसान एक हो जाएं तो सरकार क्या करेगी। धरना न टेको, किसान एक होंगे, तो सरकार खुद घुटने टेकेगी। बाद में केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान ने किसानों के बीच हुक्का गुड़गुड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed