फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Azim's relationship with Delhi, Gajraula too

दिल्ली, गजरौला से भी आया अजीम का रिश्ता

Sat, 20 Mar 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Azim's relationship with Delhi, Gajraula too
दिल्ली, गजरौला से भी आया अजीम का रिश्ता
विज्ञापन

कैराना (शामली)। मीडिया में छाए छोटे कद के अजीम मंसूरी का गाजियाबाद के बाद अब दिल्ली और गजरौला से भी शादी का प्रस्ताव आया है। इसके चलते अजीम मंसूरी की निकाह कराने की दिली ख्वाहिश परवान चढ़ने की उम्मीद जगने लगी है।

कैराना के जोड़ियां कुआं बाजार निवासी 26 वर्षीय करीब तीन फीट के अजीम मंसूरी का निकाह होने में छोटा कद होना बाधा बना हुआ है। अजीम मंसूरी की ख्वाहिश है कि वह ईद का चांद अपनी बेगम के साथ देखने के बाद ईद मनाएं। इसी ख्वाहिश के चलते करीब 10 दिन पहले अजीम मंसूरी ने शामली में महिला थाने पहुंचकर अपनी शादी की गुहार लगाई थी। इसके बाद वह मीडिया में छाया हुआ है। इसके बाद से अजीम मंसूरी के रिश्ते आने शुरू हो गए। शुक्रवार को गाजियाबाद से उसकी शादी का प्रस्ताव आया था। शनिवार को अजीम के चाचा निसार ने बताया कि दिल्ली और गजरौला से भी अजीम की शादी का प्रस्ताव आया है। परिवार के लोगों के साथ सलाह मशविरा करने के बाद अजीम की शादी के बारे में फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed