{"_id":"ac0b85b4b9c6fbeee36c561fe8fb5f26","slug":"awareness-of-the-aids-prevention-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूकता ही है एड्स से बचाव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूकता ही है एड्स से बचाव
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Wed, 02 Dec 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली । शिक्षण संस्थानों में विश्व एड्स दिवस पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने एड्स के प्रति जागरूकता जगाई गई। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें एड्स से बचने का संदेश दिया गया।
मंगलवार को विश्व एड्स दिवस के मौके पर राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज में 85 बटालियन एनसीसी कैडे्ट्स ने विचार गोष्ठी के माध्यम से एड्स के प्रति लोगों को जागरूक किया। गोष्ठी का शुभारंभ प्रधानाचार्य लोकेंद्र कुमार ने किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि आज दुनिया भर में एड्स की चपेट में बड़ी आबादी है। जिसके चलते यूनिसेफ एक दिसंबर को एड्स दिवस के रूप मेें मनाने की शुरूआत की।
प्रवक्ता आशीष कुमार ने कहा कि एड्स फैलने का प्रमुख कारण असुरक्षित यौन संबंध है। इसके अलावा रक्तदान, संक्रमित सूइयों आदि से एड्स फैलता है। सावधानी ही इसका बचाव है। इस अवसर पर निर्मल कुमार संगल, संतलाल राम, रितेंद्र कुमार, शोभनाथ, मस्सवीर अली, मंगलसैन, सुधीर कुमार, निर्वाल, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
हिंदू महिला महाविद्यालय में भी एड्स दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्राओं ने लघु नाटिका का भी मंचन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सीएमओ डॉ. विनीता मल्होत्रा ने किया। छात्राओं ने पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। प्रतियोगिता में डोली शर्मा प्रथम, ज्योति मलिक द्वितीय और वंशिका शर्मा तृतीय रही। जिन्हें सम्मानित किया गया।
स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में भी एड्स दिवस पर विशेष कार्यक्रम कराया गया, जिसमें छात्राओं ने एड्स फैलने और बचाव के विषय में जानकारी दी। बच्चों ने 30 मीटर लंबे रिबन से एड्स दिवस का सिंबल भी बनाया। प्रधानाचार्य आशु त्यागी ने कहा कि अक्सर लोगों में एड्स के प्रति गलत धारणा है, वह मानते हैं कि एड्स छूने से फैलता है। यह धारणा गलत है।