फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Awarded to police officers for commendable work

सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को पुरस्कृत किया

Sun, 07 Jun 2020 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
Awarded to police officers for commendable work
सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को पुरस्कृत किया
विज्ञापन

शामली। एसपी विनीत जायसवाल ने जनपद में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र व नगर पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।
रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में एसपी ने जनपद पुलिस का हौसला बढ़ाया। एसपी ने शनिवार को झिंझाना थाना प्रभारी ने टीम के साथ तरबूज से लदे मिनी ट्रक से साढ़े चार करोड़ कीमत की साढ़े चार किलो स्मैक बरामद करने पर प्रशस्ति पत्र, 25 हजार का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा पुलिस महानिदेशक के प्रशंसा चिह्न (सिल्वर डिस्क) से सम्मानित करने के लिए प्रस्ताव भेजा जाना बताया। 31 मई को अधिवक्ता गुलजार के हत्यारोपी 15 हजार रुपये के इनामी अजीम उर्फ समीर को गिरफ्तार करने पर आदर्श मंडी थाना प्रभारी व पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र और 25 हजार का इनाम, 28 मई को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी रकम के एक लाख 95 हजार रुपये बरामद करने पर कांधला थानाध्यक्ष व पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही 25 हजार के इनाम से सम्मानित करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया।

28 मई को ही कांधला में पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने वाले बाइक सवार दो बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने पर गढ़ीपुख्ता थानाध्यक्ष, स्वाट टीम प्रभारी और पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और 25 हजार के इनाम से सम्मानित करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया। 12 मई को गांव ताना में देव प्रतिमा को खंडित करने वाले आरोपी को पांच जून को गिरफ्तार करने पर गढ़ीपुख्ता थानाध्यक्ष व पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और 10 हजार रुपये के इनाम से सम्मानित करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया। सर्विलांस प्रभारी को जनपद में हुई घटनाओं के खुलासे व इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी में उनके योगदान पर प्रशस्ति पत्र और 25 हजार रुपये के इनाम से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed