{"_id":"6651079d4140601cea086314","slug":"awaiting-budget-for-construction-of-buildings-of-37-new-sub-health-centers-shamli-news-c-26-1-smrt1048-121560-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: 37 नए उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवनों के निर्माण को बजट का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: 37 नए उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवनों के निर्माण को बजट का इंतजार
Sat, 25 May 2024 03:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 25 May 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
शामली। जिले में 37 नए उप स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाना प्रस्तावित है। शासन को नए उप स्वास्थ्य केंद्राें की सूची भेजी जा चुकी है। उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवनों के निर्माण के लिए बजट का इंतजार है। लोकसभा चुनाव के बाद बजट जारी होने की उम्मीद है। बजट स्वीकृत होते ही नए उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवनों का निर्माण शुरू हो होगा।
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए नए उप स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। शासन से जिले में नए स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने के लिए गांवों की सूची और उससे लाभान्वित होने वाली जनसंख्या के बारे में जानकारी मांगी थी। स्वास्थ्य विभाग ने 37 नए उपकेंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। यह प्रस्ताव तीन माह पहले स्वीकृति के लिए भेजा गया था, लेकिन अभी प्रस्ताव स्वीकृत नहीं हुआ है। प्रस्ताव के स्वीकृत होने के बाद नए उप स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण शुरू होगा। लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अगले महीने जून में प्रस्ताव के स्वीकृति के बाद बजट होने की उम्मीद जताई जा रही है।
इन गांवों में बनेंगे उप स्वास्थ्य केंद्र
कैराना ब्लाक में गांव मन्ना माजरा, बराला, भूरा, खुरगान, पंजीठ, मोहम्मदपुर राई व तितरवाड़ा, ऊन ब्लाक में जिजौला, चौसाना जदीद, भाटू, गढ़ीपुख्ता देहात, पांथूपुरा, अंबेहटा, अजीजपुर, ओदरी, युसूफपुर चौतरा व भोगी माजरा, कांधला ब्लाक में गुज्जरपुर, खेड़ामस्तान, गंगेरू, डुढ़ार, गढ़ीश्याम व माल्हीपुर, थानाभवन ब्लाक में गांव बंतीखेड़ा, भैंसानी इस्लामपुर, मादलपुर, जलालाबाद देहात, लुहारी, रसीदगढ़, महावतपुर, मंटी हसनपुर व गुराना, शामली ब्लाक में गांव बलवा, बुटराड़ा, खेड़ीकरमू, लिलौन व जलालपुर गांवों में नए उप स्वास्थ्य केंद्र बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।
विज्ञापन
जिले में 37 नए स्वास्थ्य उपकेंद्र बनाए जाने की योजना है। इसके लिए 37 ग्राम पंचायतों को चिन्हित कर उनकी सूची शासन को भेजी जा चुकी है। शासन की स्वीकृति मिलने के बाद नए स्वास्थ्य उपकेंद्र चालू किए जाएंगे। जिले में वर्तमान में 157 नए उप स्वास्थ्य केंद्र चल रहे हैं। नए उप स्वास्थ्य केंद्र बनने से लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
- आशुतोष श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक