फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Avi, Nikunj, and Arnav selected for the divisional-level gymnastics competition.

Shamli News: मंडल स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में अवि, निकुंज और अर्नव का हुआ चयन

Wed, 05 Aug 2026 01:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Avi, Nikunj, and Arnav selected for the divisional-level gymnastics competition.
जिला स्तरीय जिनमास्टिक प्रतियोगिता प्रतिभाग करता छात्र. विद्यालय
शामली। देवी उमराकौर वैदिक इंटर कॉलेज बनत में सोमवार को अंडर-14 बालक वर्ग की जिला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया। इसमें अवि, निकुंज और अर्नव का चयन हुआ।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों व्यायाम छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर प्रतिभा दिखाई। चयन प्रक्रिया के दौरान देवी उमराकौर वैदिक इंटर कॉलेज के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ। चयनित खिलाड़ियों में अवि, निकुंज और अर्नव शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन पर विद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई देते हुए मंडल स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेंद्र पाल राणा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन, नियमित अभ्यास और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रशिक्षक डॉ. शानू कुमार, सुषमा एवं जूली वर्मा का विशेष सहयोग रहा। कोच गौरव ने बताया कि सभी चयनित खिलाड़ी अब 12 अगस्त को मुजफ्फरनगर में होने वाली मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

जिला स्तरीय जिनमास्टिक प्रतियोगिता प्रतिभाग करता छात्र. विद्यालय

जिला स्तरीय जिनमास्टिक प्रतियोगिता प्रतिभाग करता छात्र. विद्यालय

जिला स्तरीय जिनमास्टिक प्रतियोगिता प्रतिभाग करता छात्र. विद्यालय

जिला स्तरीय जिनमास्टिक प्रतियोगिता प्रतिभाग करता छात्र. विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed