फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Attempt to rob a bicycle rider villager

साइकिल सवार ग्रामीण से लूट की कोशिश

Sat, 03 Jul 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Attempt to rob a bicycle rider villager
साइकिल सवार ग्रामीण से लूट की कोशिश
विज्ञापन

बाबरी। बाबरी-बंतीखेड़ा मार्ग पर बदमाशों ने साइकिल सवार ग्रामीण से लूट की कोशिश की गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है।
गांव बंतीखेड़ा निवासी रूपचंद बाबरी स्थित बैंक से अपने खाते से रुपये निकालकर साइकिल से अपने गांव जा रहा था। बाबरी से बंतीखेड़ा मार्ग पर पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने रूपचंद की साइकिल में टक्कर मारकर रुपये लूटने की कोशिश की। बदमाशों ने रूपचंद के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। इसी दौरान एक बदमाश बाइक लेकर फरार हो गया, जबकि दूसरा बदमाश मारपीट करते हुए अकेला रह गया। इसी बीच ग्रामीणों की बाइक की आवाज सुनकर बदमाश रूपचंद से छूटकर खेत में घुसकर मौके से फरार हो गया। इसी दौरान बदमाश की टीशर्ट रूपचंद के हाथ में रह गई। पीड़ित ने बाबरी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बैंक, बाजार व चौराहों से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। पुलिस ने फुटेज में दिख रहे एक संदिग्ध युवक की पहचान करते हुए तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने संदिग्ध युवक की फोटो पहचान के लिए सोशल मीडिया पर वायरल की है। पुलिस का कहना है कि यह मामला मारपीट का लग रहा है, जिसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed