फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   atmospher news

Shamli News: कोहरे और शीतलहर से ठिठुरा जिला, तापमान एक डिग्री गिरा

Sun, 21 Dec 2025 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Dec 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
atmospher news
शामली। कोहरा और शीतलहर चलने से पूरे जिले में ठिठुरन बनी है। बादल छाने से सुबह को कोहरे से थोड़ी राहत मिली। दोपहर में निकली धूप बेदम रही और सर्द हवा चलने के कारण ठंड से कोई राहत नहीं मिल सकी। शाम को फिर से कोहरा छा जाने से ठंड बढ़ गई। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आया।
विज्ञापन

पिछले पांच दिन से पूरा जिला कोहरा और शीतलहर की चपेट में है। शनिवार को पूरे दिन धूप नहीं निकली और कोहरा छाया रहा था। रात में कोहरा छाया रहा, लेकिन रविवार सुबह को बादल छाये रहने से कोहरे से थोड़ी राहत मिली, लेकिन सर्द हवा चलने से ठंड से कोई राहत नहीं मिल सकी। दोपहर 12 बजे हल्की धूप निकली, लेकिन ठंड के आगे बेअसर रही। चार बजे धूप गुम होने के बाद फिर से कोहरा छाना शुरू हो गया। ठंड का प्रकोप चलने से लोग घरो में ही दुबके रहे और बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस कम होकर 18 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की गति सात किलोमीटर प्रति घंटा रही। ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़ों में लिपटे रहे। शहर व देहात में लोग जगह-जगह अलाव तापते हुए नजर आए।
विज्ञापन

----

कोहरे में ये बरतें सावधानी

- वाहन की गति कम रखें और नियंत्रित गति से चलाएं।
- लो बीम हेडलाइट्स और फॉग लैंप (आगे-पीछे) ऑन करें। हाई बीम से रोशनी बिखर जाती है और दिखता नहीं है।
- सामने वाले वाहन से सुरक्षित दूरी रखें ताकि अगर अचानक ब्रेक लगाने पड़े से टक्कर होने से बच सकें।

- कोहरे में दृश्यता कम होने से किसी भी वाहन को ओवरटेक करने से बचें।

- कार के अंदर और बाहर के तापमान में अंतर के कारण शीशों पर जमने वाली धुंध को हटाने के लिए डिफॉगर चलाएं।

-सड़क के किनारे बनी सफेद या पीली पट्टियों (लेन मार्कर्स) को देखकर चलें और उन पर ध्यान केंद्रित करें।

- ध्यान भटकाने वाली चीजें मोबाइल फोन, तेज म्यूजिक आदि बंद रखें और पूरा ध्यान सड़क पर रखें।

- वाहन की खिड़की का शीशा थोड़ा खोलकर रखें और दूसरे वाहनों की आवाज सुनें, इससे ट्रैफिक की दिशा का अंदाजा लग सकता है।

- कोहरे में जल्दबाजी न करे, धैर्य रखें और हर समय सतर्क रहें।

- वाहन को पार्क करते समय चारों इंडिकेटर ऑन रखें।

------
ठंड में इस तरह करें बचाव
- सुबह-शाम टहलने से बचें, घर में ही टहलें।
- घर के अंदर ही हल्का नियमित व्यायाम करें।
- घर से बाहर निकलते समय शरीर को ज्यादा ढकने वाले गर्म कपड़े पहनें।
- ब्लड प्रेशर, शुगर व हृदय रोगी नियमित रूप से दवा लेते रहें।
- ठंडा पानी पीने से बचें, गुनगुना पानी पिएं।
- कोई समस्या होने पर चिकित्सक की सलाह से दवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed