फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   At the Bharat Virat Dangal, Javed pinned wrestler Nishu, while three bouts ended in a draw.

Shamli News: भारत विराट दंगल में जावेद ने निशु पहलवान को चित किया, तीन मुकाबले बराबरी पर छूटे

Sun, 11 Oct 2026 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
At the Bharat Virat Dangal, Javed pinned wrestler Nishu, while three bouts ended in a draw.
थानाभवन। मेला गुघाल में चल रहे दस दिवसीय भारत विराट दंगल का शनिवार को समापन हो गया। अंतिम दिन हुए मुकाबलों में जावेद गंगोह ने निशु पहलवान को चित कर खिताब अपने नाम किया। तीन अन्य मुकाबले बराबरी पर छूटे।
विज्ञापन

दंगल में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान सहित कई राज्यों के पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। शनिवार को हुए पहले मुकाबले में नसीम कैराना और विपुल दिल्ली के बीच टक्कर बराबरी पर समाप्त हुई। दूसरे मुकाबले में जावेद गंगोह ने मास्टर चंदकीराम अखाड़ा दिल्ली के निशु पहलवान को हराया। तीसरा मुकाबला 5100 रुपये और शील्ड के लिए अशबीर कैराना व निखिल दिल्ली के बीच हुआ, जो बराबरी पर रहा। चौथा मुकाबला 3100 रुपये और शील्ड के लिए साहिल पहलवान (मेहरदीन अखाड़ा, दिल्ली) और मोहसिन नोएडा के बीच हुआ, यह भी बराबरी पर छूटा।
विज्ञापन

समापन कार्यक्रम में चेयरमैन पति हाजी राव जमशेद ने कहा कि थानाभवन में राम रहीम के नाम से एक अखाड़ा चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इच्छुक बच्चे यहां कुश्ती सीखकर भविष्य में नगर और ग्रामीण क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं। इस दौरान मेला सचिव दिनेश कुमार, अथर सिद्दीकी, जयभगवान, बॉबी अरोड़ा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महफूज अली ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed