फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ARTO seizes two mini buses for illegal operation

Shamli News: अवैध संचालन पर एआरटीओ ने दो मिनी बसों को किया सीज

Sat, 14 Dec 2024 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 14 Dec 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
ARTO seizes two mini buses for illegal operation
शामली। लोनी-शामली राष्ट्रीयकृत मार्ग पर चल रही 48 बसों का संचालन रोके जाने के अगले दिन शनिवार सुबह बसों का संचालन शुरू कर दिया गया। जानकारी मिलने पर एआरटीओ, एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुंचकर रोडवेज बस स्टैंड के बाहर से सवारी भर रही दो मिनी बसों को सीज कर दिया। अधिकारियों के जाने के बाद बसों का फिर से संचालन शुरू हो गया। इस मामले में शामली और बड़ौत के बस मालिकों की बैठक हुई। बैठक में सोमवार को डीएम से मिलकर अपना पक्ष रखने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

एआरटीओ रोहित राजपूत व एआरएम प्रशांत कुमार ने शुक्रवार को लोनी-शामली राष्ट्रीयकृत मार्ग पर चलने वाली सभी 48 बसों का संचालन रोक दिया था। शनिवार सुबह को फिर रोडवेज बस स्टैंड के बाहर से मिनी बसों का संचालन शुरू हो गया। इसकी जानकारी मिलने पर एआरटीओ, एसडीएम सदर और सीओ सिटी मौके पर पहुंचे और वहां सवारी भर रही दो मिनी बसों को सीज कर दिय। अधिकारियों ने बिना अनुमति के बसों का संचालन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। अधिकारियों के जाने के कुछ देर बाद फिर से रोडवेज बस स्टैंड के बाहर से मिनी बसों का संचालन फिर शुरू हो गया।
विज्ञापन

शामली और बड़ौत के बस मालिकों की जनता धर्मशाला में बैठक हुई। बैठक में शामली से मिनी बस एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेशपाल राणा, सतीश कुमार, भूपेंद्र व अवनीश कुमार और बड़ौत से सुबोध राणा, प्रवीण चौधरी, गौरव तोमर, सुधीर तोमर और रामरंग पंवार आदि मौजूद रहे। बैठक में बस मालिकों ने स्टे होने के बाद भी बसों का संचालन रोकने पर रोष जताया। बस मालिक मनोज कुमार ने बताया कि बैठक में सोमवार को डीएम से मिलने का निर्णय लिया गया। इस मामले में डीएम से फोन पर वार्ता हुई है। उन्होंने सोमवार को मिलने का समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरटीओ रोहित राजपूत ने बताया कि मिनी बसों के चलने की सूचना मिली थी। मौके पर मिली दो मिनी बसों को सीज किया गया है। मिनी बसों का संचालन शुरू होने के बारे में उन्होंने बताया कि सोमवार को बस मालिकों के साथ इस संबंध में वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed