फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Arranged on the basis of the old railway line survey

पुराने सर्वे के आधार पर बिछे रेलवे लाइन

Sat, 01 Oct 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 01 Oct 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Arranged on the basis of the old railway line survey
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कांधला। दो अक्तूबर को होने वाली एलम महापं चायत को सफल बनाने के लिए पानीपत वाया एलम मेरठ रेलवे लाइन संघर्ष समिति की ओर से गांव भारसी में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पुराने सर्वे के आधार पर ही रेलवे लाइन बिछवाने पर निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


रेलवे मार्ग को पुराने सर्वे के आधार पर लाए जाने को लेकर दिन प्रतिदिन संघर्ष तेजी से बढ़ता जा रहा है। पूर्व में भी इस लड़ाई को लड़ने के लिए क्षेत्र के लोग कई बार पंचायत कर चुके है, लेकिन इस लड़ाई को अंतिम रूप देने के लिए एलम में संघर्ष समिति के लोगों ने महापंचायत कर ऐलान कर दिया है। इस महापंचायत को सफल बनाने के लिए गांव भारसी में दस गांव के लोगों की बैठक हुई। 
विज्ञापन


पंचायत में संघर्ष समिति  के अध्यक्ष ठाकुर घासीराम ने कहा कि यह रेलवे लाइन अब इस क्षेत्र के लिए लाइफ लाइन की तरह देखी जा रही है। आरोप लगाया कि सांसद हुकुम सिंह व मंत्री संजीव         बालियान ने 30 वर्ष पूर्व हुए सर्वे को नकारते हुए अपने निजी          स्वार्थ के लिए एक नए सर्वे को करा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के उपाध्यक्ष डॉ. विक्रांत जावला ने कहा कि यह रेल मार्ग शिक्षा, व्यापार एवं रोजगार बढ़ाने के लिए जीवनदायनी साबित होगी। रेल मंत्री से हुई वार्ता का ब्यौरा देते हुए कहा कि अधिकारी एवं सरकार भी पुराने सर्वे के आधार पर इस रेलवे लाइन का निर्माण करना चाहते हैं। चेयरमैन एलम उदयवीर सिंह ने लोगों से अपील की कि दो अक्तूबर को सुबह 9 बजे एलम स्टेशन पर पहुंचकर रेल मार्ग के निर्माण में अपना समर्थन दर्ज कराए।


निर्णय लिया कि अगर रेल मार्ग का निर्माण पुराने सर्वे के आधार पर नहीं किया गया तो विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ मतदान किया जाएगा। आयोजि बैठक में मौके पर मुख्य रूप से शामिल होने वालों में संदीप प्रधान, विनोद पूर्व प्रधान, ओम सिंह डायरेक्टर, पप्पू पूर्व प्रधान, आसिफ, राजीव, सुनील, सुमेर सिंह, बिजेंद्र, आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed