फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   aribon ko matdan se roka to hogi karwahi

गरीबों को मतदान से रोका तो होगी कार्रवाई

Fri, 23 Dec 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 23 Dec 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
शामली में उप जिला निर्वाचन अधिकारी भरतजी पांडेय ने निर्वाचन अधिकारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेट और पुलिस सेक्टर अधिकारियों की बैठक कर विधानसभा चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2017 की पुस्तिका का अध्ययन कर लें, ताकि किसी          भी प्रकार की कोई आशंका न होने पाए। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक में उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारी अपने क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों की संवेदनशीलता को समाप्त करने के लिए स्थानीय लोगों से फीडबैक प्राप्त कर लें। स्कूलों में रैम्प, हैंडपंप की स्थिति, मतदान केन्द्रों पर विद्युत की व्यवस्था आदि की जानकारी जुटा लें।
विज्ञापन


सेक्टर मजिस्ट्रेट बूथों पर पहुंचकर मार्ग की फोटोग्राफी भी कराएं ताकि उसी के अनुरूप कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट क्रिटिकल बूथों के साथ सामान्य बूथों का भी निरीक्षण कर लें। यह भी सुनिश्चित कर लें कि निर्बल, गरीब लोगों को मतदान करने से कोई न रोके। किसी भी प्रत्याशी को सरकारी भवनों पर बैनर, झंडा और पोस्टर सहित अन्य किसी प्रकार की प्रचार सामग्री नहीं लगाने दी जाएगी। साथ ही किसी भी धार्मिक स्थल का प्रयोग प्रचार प्रसार के लिए नहीं किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब, नोट बांटने पर नजर रहेगी पैनी नजर ः एडीएम ने कहा कि उड़नदस्ते में शामिल टीमें निर्वाचन की घोषणा की तिथि से मतदान तक विधान सभा क्षेत्र में कार्य करती रहेंगी। संबंधित विधानसभा क्षेत्र मेें उक्त टीमें नकदी का आदान प्रदान, शराब का वितरण एवं अन्य कोई संदेहास्पद वस्तुओं के वितरण पर पूरी नजर रखेंगी। अवैध हथियारों या असामाजिक तत्वों की आवाजाही पर भी निगरानी रखी जाए।  

प्रत्येक कार्रवाई की होगी वीडियोग्राफी ः वीडियो निगरानी टीम को निर्देश दिए कि चुनाव की घोषणा की तिथि से सहायक, पर्यवेक्षक की निगरानी में कार्य करेंगी। निर्वाचन क्षेत्र में ये टीमें व्यय से संबंधित सभी मामलों की वीडियो रिकार्डिंग करेंगी। ताकि वाहनों, घटनाओं पोस्टरों कट आउट फर्नीचर की संख्या, वाहन की नंबर प्लेट आदि स्पष्ट दिखाई दे। जिससे व्यय का अनुमान लगाया जा सके। यह टीम भाषण और अन्य घटनाओं को भी रिकॉर्ड करेगी। जिससे आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन आदि का पता लगाया जा सके। बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी एसके गौतम, सहायक निर्वाचन अधिकारी वेदपाल सिंह सहित सभी टीमों के प्रतिनिधि  रहे।


पांच को होगा मतदाता सूची का प्रकाशन ः निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब पांच जनवरी को होगा। पूर्व में यह तारीख दो जनवरी रखी गई थी। चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि एक जनवरी 2017 को 18 वर्ष की आयु वाले सभी मतदाताओं का नाम सूची में  शामिल किया जाए। वहीं, 13 दिसंबर तक प्राप्त हो चुके फार्मों का नियमानुसार निस्तारण कर अंतिम प्रकाशन में शामिल कराया जाए। 13 दिसंबर के बाद प्राप्त फार्मों का निस्तारण अंतिम प्रकाशन के बाद पुनरीक्षण के अंतर्गत मुद्रित होने वाली पूरक सूची में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed