{"_id":"63c5344f41472d4f456f78d9","slug":"antisocial-elements-searched-with-drone-camera-shamli-news-c-14-1-80994-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ड्रोन कैमरे से की गई असामाजिक तत्वों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ड्रोन कैमरे से की गई असामाजिक तत्वों की तलाश
Mon, 16 Jan 2023 04:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Mon, 16 Jan 2023 04:56 PM IST
विज्ञापन
शामली, कांधला। इस्लामपुर घसौली में देव स्थल खंडित कर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद पुलिस गांव में ड्रोन कैमरे से असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर तलाश शुरू कर दी है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पीएसी तैनात है।
थाना क्षेत्र के गांव इस्लामपुर घसौली में रविवार को देव स्थल की भूमि पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा लगाने को लेकर गांव के संजीव कुमार पक्ष व वकील पक्ष में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। सूचना मिलने पर एएसपी ओपी सिंह, एसडीएम कैराना शिव प्रकाश यादव, सीओ अमरदीप मौर्य, नायब तहसीलदार सहित थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर भारी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे थे। अधिकारियों की जांच में भूमि ग्राम पंचायत की पाई गई थी। पुलिस ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को अपने कब्जे में ले लिया था।
विवादित भूमि पर जेसीबी चलाकर दोनों पक्षों को चेतावनी देते हुए मौके से दोनों पक्षों के संजीव कुमार सहित चारों लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया था। सोमवार को पुलिस ने गांव में पहुंचकर सुरक्षा की दृष्टि से पैदल मार्च निकालते हुए ड्रोन कैमरे से असामाजिक तत्वों की तलाश की। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को चेतावनी दी कि अगर किसी तरह की कोई भी गड़बड़ी की तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पीएसी बल तैनात किया गया है।