फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Answer books will be evaluated under CCTV surveillance

सीसीटीवी की निगरानी में होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Fri, 13 Mar 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Answer books will be evaluated under CCTV surveillance
सीसीटीवी की निगरानी में होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
विज्ञापन

शामली। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए तैयारी कर ली गई। आरके इंटर कालेज शामली को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। सीसीटीवी की निगरानी में मूल्यांकन होगा। 16 मार्च से शुरू हो रहे मूल्यांकन में बोर्ड की तरफ से 576 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
बोर्ड परीक्षाएं 18 मार्च से शुरू होकर छह मार्च को संपन्न हुई। जिले में 34 केंद्रों पर हुई परीक्षा के दौरान कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। आरके इंटर कालेज में बनाए गए संकलन केंद्र में जमा सभी उत्तर पुस्तिकाओं को भेजा जा चुका है। बाहर के जिलों से आने वाली उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए प्रशासन ने तैयारी कर ली है। बोर्ड ने 10 दिन में मूल्यांकन कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाओं को रखने के लिए चार कोठार बने हैं, जिनमें दो हाईस्कूल और दो इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए बनाए गए हैं। मूल्यांकन कार्य सीसीटीवी की निगरानी में किया जाएगा। मूल्यांकन के लिए लगभग 20 कमरों में व्यवस्था की गई है। जरूरत के हिसाब से कमरों की संख्या कम या ज्यादा भी हो सकती है। कमरों में रोशनी के लिए बिजली की व्यवस्था की गई है। बिजली जाने पर जेनरेटर की व्यवस्था रहेगी। मूल्यांकन के लिए हाईस्कूल में 357 और इंटर में 219 यानि कुल 576 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी परीक्षक जिले के स्कूल-कालेज के रहेंगे।
विज्ञापन

- परीक्षकों के लिए कैंटीन की सुविधा
मूल्यांकन केंद्र पर परीक्षकों की सुविधा के लिए कैंटीन की सुविधा रहेगी। कैंटीन में चाय, नाश्ता और लंच की सुविधा रहेगी। परीक्षक भुगतान देकर कैंटीन से सामान खरीद सकेंगे। महिला एवं पुरुष परीक्षकों के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था रहेगी। मूल्यांकन कार्य के दौरान कोई परीक्षक केंद्र से बाहर नहीं जाएगा। परीक्षक अपना कार्य पूरा करने के बाद ही बाहर जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- उत्तर पुस्तिकाओं का इंतजार
मूल्यांकन कार्य के लिए तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। अब उत्तर पुस्तिकाओं के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। उप नियंत्रक लोकेंद्र सिंह ने बताया कि बोर्ड तरफ से निर्देश मिले है कि 12 मार्च के बाद किसी भी समय उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन केंद्र पर पहुंच सकती है। शुक्रवार शाम तक उत्तर पुस्तिकाएं नहीं पहुंची है।

- ये की गई तैयारी
मूल्यांकन केंद्र - आरके इंटर कालेज शामली
कोठार - 4
मूल्यांकन के लिए कक्ष - 20
हाईस्कूल के परीक्षक - 357
इंटर के परीक्षक - 219
कोट
बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 16 मार्च से शुरू हो रहा है। मूल्यांकन कार्य की तैयारी पूरी कर ली गई हैं। परीक्षकों की ड्यूटी भी लग चुकी है। - सरदार सिंह, डीआईओएस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed