{"_id":"6140eb8a8ebc3e494b23eeee","slug":"another-accused-arrested-in-sameer-murder-case-shamli-news-mrt5562390112","type":"story","status":"publish","title_hn":"समीर हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समीर हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समीर हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार
शामली। आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के कस्बा बनत में पांच दिन पहले पीट-पीटकर युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी आशीष को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि पांच आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।
कस्बा बनत में मुख्य बस स्टैंड पर नौ सितंबर को कस्बे के मोहल्ला प्रेम नगर निवासी 24 वर्षीय समीर की आठ आरोपियों ने पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। घटना के समय बस से उतरकर घर जा रहे समीर का हाथ एक आरोपी का टच हो गया था। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने पर आरोपियों ने समीर के साथ मारपीट करते हुए उसे सड़क पर पटक दिया था। गंभीर हालत में समीर को शामली अस्पताल ले जाया गया था, जहां से हायर सेंटर ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई थी। परिजनों की तरफ से आरोपियों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में पुलिस कस्बा बनत निवासी दो आरोपी वरदान और वतनरात को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि मंगलवार को समीर की हत्या में फरार चल रहे आरोपी आशीष निवासी मोहल्ला आर्यपुरी कस्बा बनत को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हुई है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।