फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Another accused arrested, four are absconding

धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Sun, 01 May 2022 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Another accused arrested, four are absconding
शामली। छात्रा से छेड़छाड़ और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में तीन आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके हैं, चार अन्य आरोपी अभी फरार हैं।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति ने 25 अप्रैल को आदर्श मंडी थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 17 वर्षीय बेटी के साथ मोहल्ला आजाद चौक खरादियान निवासी जैद सैफी दो साल से पीछा कर छेड़छाड़ कर रहा था।
विज्ञापन

करीब 15 दिन पहले आरोपी ने अपने साथियों के साथ देहरादून में जाकर उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देकर धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बनाया। जिससे आहत होकर छात्रा ने आत्महत्या की कोशिश की थी। पुलिस ने जैद समेत छह आरोपियों के विरुद्ध छेड़छाड़, मानसिक उत्पीड़न और जबरन धर्म परिवर्तन की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। जांच में दो और आरोपियों के नाम सामने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस जैद व उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर चुकी है। शनिवार को एसएसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि इस मामले में एक और आरोपी आसिफ उर्फ आशू निवासी मोहल्ला सलेक विहार शामली को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अन्य चार आरोपी अभी फरार है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed