{"_id":"6a940a36384a624d630a0db5","slug":"ankit-murder-case-rakesh-tikait-says-government-must-catch-the-killers-by-september-2-2026-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंकित बालियान हत्याकांड: राकेश टिकैत बोले- दो सितंबर तक हत्यारों को पकड़े सरकार, नहीं तो बनाएंगे आगे की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकित बालियान हत्याकांड: राकेश टिकैत बोले- दो सितंबर तक हत्यारों को पकड़े सरकार, नहीं तो बनाएंगे आगे की रणनीति
Sun, 30 Aug 2026 04:17 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Sun, 30 Aug 2026 04:17 PM IST
सार
Shamli News: भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत शामली के बंतीखेड़ा में अंकित बालियान के परिजनों से मिले। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ हैं। इंसाफ लेकर रहेंगे। पुलिस अपना काम करे।
विज्ञापन
अंकित की पत्नी को सांत्वना देते राकेश टिकैत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने रविवार को अंकित बालियान के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि परिवार से मिलने पर सभी के मन में एक ही दर्द है कि होनहार बच्चे की हत्या कर दी गई, लेकिन अभी तक पुलिस कोई ठोस कदम नहीं उठा सकी है। पुलिस अपना काम कर आरोपियों को गिरफ्तार करे, परिवार खुद संतुष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
परिजनों से मिले राकेश टिकैत।
- फोटो : अमर उजाला
राकेश टिकैत ने कहा कि दो सितंबर को अंकित की शोकसभा है। प्रशासन और पुलिस को इससे पहले हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की कार्यशैली के अनुरूप पुलिस को काम करते हुए आरोपियों तक पहुंचना चाहिए। भाकियू पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। दो सितंबर को ही आगे की रणनीति पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंसाफ नहीं मिला तो आत्महत्या कर लूंगी : सीमा
राकेश टिकैत ने अंकित की पत्नी सीमा से भी मुलाकात की। सीमा ने कहा कि अंकित को गायक के रूप में पहचान दिलाने के लिए परिवार ने काफी पैसा खर्च किया था। इसके लिए उन्होंने लोन लिया और जेवर तक गिरवी रखे थे। उन्होंने कहा कि यदि जल्द इंसाफ नहीं मिला तो वह आत्महत्या करने को मजबूर होंगी।
राकेश टिकैत ने अंकित की पत्नी सीमा से भी मुलाकात की। सीमा ने कहा कि अंकित को गायक के रूप में पहचान दिलाने के लिए परिवार ने काफी पैसा खर्च किया था। इसके लिए उन्होंने लोन लिया और जेवर तक गिरवी रखे थे। उन्होंने कहा कि यदि जल्द इंसाफ नहीं मिला तो वह आत्महत्या करने को मजबूर होंगी।