{"_id":"6a918283ca8a3885bc031278","slug":"ankit-balian-murder-case-new-videos-emerge-66-second-footage-captures-the-scene-of-death-life-ends-in-22-se-2026-08-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंकित बालियान हत्याकांड: सामने आए नए वीडियो, 66 सेकेंड की फुटेज में मौत का मंजर, 22 सेकेंड में जिंदगी खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकित बालियान हत्याकांड: सामने आए नए वीडियो, 66 सेकेंड की फुटेज में मौत का मंजर, 22 सेकेंड में जिंदगी खत्म
Fri, 28 Aug 2026 06:15 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 28 Aug 2026 06:15 PM IST
सार
Shamli News: शामली के बंतीखेड़ा गांव के मूल निवासी हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की चार बदमाशों ने नौ गोलियां मारकर हत्या कर दी। अब इस हत्याकांड के कुछ और वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें हत्यारे गोलियां मारकर आराम से जाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
नए वीडियो में वारदात करने के बाद आराम से जाते दिखाई दे रहे चारों हत्यारे।
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड की दो और सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इनके सामने आने के बाद वारदात की पूरी तस्वीर धीरे-धीरे साफ हो रही है। एक मिनट छह सेकेंड की फुटेज में जिम से बाहर निकलने से लेकर हमलावरों की फायरिंग और उनके फरार होने तक का घटनाक्रम कैद है। वहीं दूसरी करीब पांच मिनट चार सेकेंड की फुटेज में वारदात के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़, लोगों की बातचीत और मौके का माहौल दिखाई दे रहा है। पहली फुटेज में सबसे खौफनाक बात यह सामने आती है कि हमलावरों ने महज 22 सेकेंड के भीतर अंकित को गोलियों से छलनी कर दिया।
अंकित बालियान
- फोटो : अमर उजाला
कार के पास पहुंचते ही चार युवकों ने घेरा
सीसीटीवी में अंकित बालियान जिम से बाहर निकलकर अपनी कार के पास पहुंचता दिखाई देता है। वह कार में बैग रखता है और दूसरी तरफ से बैठने की कोशिश करता है। इसी दौरान चार युवक पैदल उसकी ओर आते हैं। अंकित कुछ समझ पाता, इससे पहले ही चारों उसे घेर लेते हैं और पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर देते हैं।

फायरिंग के दौरान अंकित की ओर से हमलावरों को ललकारने की आवाज भी सुनाई देती है। इसके बाद हमलावर दोबारा गोलियां चलाते हैं। वारदात में 20 से अधिक राउंड फायर किए जाने की बात सामने आई है। अंकित को नौ गोलियां लगीं। पुलिस फुटेज के आधार पर पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान
- फोटो : अमर उजाला
भागने के बाद फिर लौटे हमलावर
फुटेज में हमलावर कुछ दूरी तक जाने के बाद दोबारा अंकित की ओर लौटते दिखाई देते हैं। इसके बाद फिर फायरिंग की जाती है। फिर चारों हथियार लहराते और गाली-गलौज करते हुए मौके से फरार हो जाते हैं।
पुलिस के अनुसार फुटेज में सुनाई दे रही बातचीत में हरियाणवी लहजा नजर आ रहा है। हमलावर वारदात के दौरान अंकित को ललकारते हुए भी दिखाई-सुनाई दे रहे हैं। पुलिस आवाज और फुटेज दोनों को जांच का हिस्सा बना रही है।

दूसरी फुटेज में दिखी वारदात के बाद की दहशत
इसके अलावा करीब पांच मिनट चार सेकेंड का एक और सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें फायरिंग के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटती दिखाई देती है। लोग आपस में वारदात को लेकर बातचीत करते नजर आ रहे हैं। कुछ लोग घटना के बारे में जानकारी लेने के लिए मौके की ओर बढ़ते हैं, जबकि आसपास खड़े लोग पूरी घटना को लेकर चर्चा करते दिखाई देते हैं।
इस फुटेज से यह भी पता चलता है कि वारदात के बाद कुछ ही देर में घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए थे। पुलिस अब इस फुटेज को भी जांच में शामिल कर रही है, ताकि घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों और संभावित प्रत्यक्षदर्शियों की पहचान की जा सके।