{"_id":"61a51b8658295f5d422bdd7a","slug":"anger-among-people-due-to-non-construction-of-dilapidated-road-shamli-news-mrt566902835","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर सड़क का निर्माण न होने से लोगों में रोष-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर सड़क का निर्माण न होने से लोगों में रोष-
विज्ञापन
झिंझाना जर्जर हालत में पड़ी सड़क
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना। कस्बे की जर्जर हालत में पड़ी सड़क पर नगर पंचायत ने पेच वर्क शुरू करा दिया। सड़क का निर्माण न होने से मोहल्ला वासियों में रोष है।
कस्बे के गली मोहल्ले की अधिकांश सड़कें बन चुकी है। लेकिन डुम्मोगली और होशंगपुर मोहल्ले की सड़क पिछले काफी समय से जर्जर हालत में हैं। इस सड़क पर नगर पंचायत झिंझाना ने रविवार से पेच वर्क शुरू कराया है। मोहल्ले के राजीव गर्ग मनीष गर्ग आनंद जैन अमरीश संगल, आमिर आदि लोगों ने इस पर नाराजगी जताते हुए सड़क निर्माण की मांग की है। गौरतलब है कि कस्बे में यही एक सड़क पिछले कई सालों से जर्जर हालत में पड़ी है। इतना समय बीतने के बाद भी नगर पंचायत द्वारा इस सड़क पर मात्र पेच वर्क कराया जा रहा है।
वहीं इस मामले में चेयरमैन नौशाद ठेकेदार और ईओ योगेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि काफी समय से बजट नहीं आया है। बजट प्राप्त होते ही, इस मार्ग का निर्माण भी कराया जाएगा।