Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Anganwadi worker dies of fever, fear of swine flu

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की बुखार से मौत, स्वाइन फ्लू की आशंका

Mon, 12 Aug 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi worker dies of fever, fear of swine flu
गढीपुख्ता क्षेत्र के गांव गढीअब्बदुला निवासी मृतक बबिता का फाइल फोटो - फोटो : SHAMLI
गढ़ीपुख्ता (शामली)। क्षेत्र के गांव गढ़ीअब्दुल्ला में बुखार से पीड़ित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक चिकित्सकों ने महिला में स्वाइन फ्लू के लक्षण होना बताया है। जबकि जिले के सरकारी डाक्टरों ने प्रथम दृष्टया स्वाइन फ्लू से इंकार किया है।
विज्ञापन

गांव गढ़ी अब्दुल्ला निवासी बबीता (40) पत्नी सुनील को करीब एक सप्ताह से बुखार चल रहा था। वह गांव में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थीं। परिजनों के मुताबिक पहले स्थानीय चिकित्सक के यहां उपचार कराया, लेकिन हालत में सुधार न आने पर उनको शामली में निजी चिकित्सक के यहां दिखाया। इसके बाद भी हालत नहीं सुधरी। रविवार को परिजन उसे करनाल ले गए। वहां चिकित्सकों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। रविवार को पीजीआई में चिकित्सकों की छुट्टी होने के कारण उन्हें मोहाली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। सुनील के मुताबिक चिकित्सकों ने बबीता की कई तरह की जांच करने के बाद स्वाइन फ्लू के लक्षण होना बताते हुए उपचार शुरू किया था। मगर रविवार देर रात में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि चिकित्सकों ने शव के अंतिम संस्कार करने के संबंध में भी सावधानी बरतने की सलाह दी थी। सोमवार सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, थानाभवन सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉक्टर कांति प्रसाद ने बताया कि मैक्स हॉस्पिटल की जो रिपोर्ट देखी गई है, उसमें महिला की लीवर, किडनी और फेफड़े खराब होने समेत कई अन्य बीमारियों के कारण मौत होना बताया है। इस मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी, उसके बाद ही सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट...
गढ़ी अब्दुल्ला में महिला की मौत के कारणों की जांच के लिए मंगलवार को गांव में रैपिड रेस्पांस टीम (आरआरटी) भेजी जाएगी। इस बात की भी जांच की जाएगी कि महिला कहीं बाहर तो नहीं गई थी। उसको एक सप्ताह से अधिक समय से बुखार चलना बताया गया। उनकी जानकारी में आया कि महिला की मौत मल्टी ओर्गन्स फेलियर की वजह से हुई है, जबकि स्वाइन फ्लू में केवल फेफड़े खराब होते हैं। लीवर आदि खराब होने से प्रथम दृष्टया स्वाइन फ्लू नहीं माना जा सकता। जिस अस्पताल में उपचार चला, वहां अगर सैंपल लिए गए हैं तो उनकी रिपोर्ट आने में करीब एक माह का समय लगता है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सही स्थिति सामने आएगी। - डॉक्टर संजय भटनागर, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed