{"_id":"67894f14e1bf3e0790039d85","slug":"an-extortion-money-of-rs-50-lakh-was-demanded-for-the-wedding-expenses-shamli-news-c-26-1-smrt1048-135335-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शादी के खर्च के लिए मांगी थी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शादी के खर्च के लिए मांगी थी रंगदारी
विज्ञापन
कांधला पुलिस द्वारा पकडे़ व्यापारी से रंगदारी मांगने के आरोपी । संवाद
- फोटो : विकास भवन में किसान गोष्ठी में भाग लेते अधिकारी व किसान।
शामली। कांधला में हार्डवेयर व्यापारी आबिद सैफी से 10 दिन दिन पहले फोन पर 50 लाख रुपये व फाॅर्च्यूनर गाड़ी की रंगदारी मांगने के तीन आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है।
पूछताछ के आधार पर एसपी ने बताया कि व्यापारी के पड़ोसी ने अपनी दो बेटियों की अगले महीने होने वाली शादी में होने वाले खर्च को पूरा करने के लिए अपने तीन साथियों के साथ मिलकर रंगदारी मांगने की योजना बनाई थी।
आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, एक चाकू और घटना में प्रयुक्त कार बरामद की है।
पुलिस लाइन सभागार में एसपी रामसेवक गौतम ने प्रेसवार्ता में बताया हार्डवेयर व्यापारी आबिद सैफी से छह जनवरी की शाम को फोन पर सुरेंद्र काला पानीपत के नाम से 50 लाख रुपये और फाॅर्च्यूनर गाड़ी की रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को गांव सुन्ना नहर पटरी पर मुठभेड़ में तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों में जुबेर निवासी ईदगाह काॅलोनी लिसाड़ी रोड मेरठ, जहूर निवासी मोहल्ला मिर्दगान कांधला, युसूफ निवासी मोहल्ला छोटी नहर बाईपास रोड कांधला है। जबकि उनका एक साथी सिकंदर निवासी गांव खानपुर जपती थाना लोनी जिला गाजियाबाद अभी पकड़ में नहीं आया है।
एसपी के मुताबिक पीड़ित व्यापारी के पड़ोसी जहूर की दो पुत्रियों की शादी 19 फरवरी को होनी तय है। शादी में जरूरतों को पूरा करने के लिए जहूर ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर रंगदारी मांगने की योजना बनाई थी।
एसपी ने बताया आरोपियों को रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की जाएगी। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है।
उधर, व्यापारी आबिद सैफी ने पुलिस विभाग को एक लाख रुपये की सहायता राशि और पुलिस टीम को सम्मानित करने की घोषणा की है।