फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Amar Ujala Exclusive: Haryana roadway Buses Earning from up passenger, Loss to Corporation

अमर उजाला एक्सक्लूसिव: सवारी यूपी की, कमाई कर रहीं हरियाणा की बसें, निगम को हो रहा नुकसान

Sun, 03 Jan 2021 03:18 PM IST
Dimple Sirohi इंद्रपाल सिंह पांचाल, अमर उजाला,
इंद्रपाल सिंह पांचाल, अमर उजाला, Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 03 Jan 2021 03:18 PM IST
सार

- बेहतर सर्विस के दम पर ज्यादा सवारी ढोती हैं हरियाणा की बसें
- यूपी की बसों से उतरकर हरियाणा की गाड़ियों में सवार हो जाते हैं यात्री

विज्ञापन
Amar Ujala Exclusive: Haryana roadway Buses Earning from up passenger, Loss to Corporation
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में बैठे यात्री हरियाणा की बस दिखते ही उतरकर उसमें सवार हो जाते हैं। यह नजारा अक्सर दिखाई देता है। अपनी अच्छी सर्विस की बदौलत हरियाणा रोडवेज की बसें यूपी की सवारियों को ढोकर अच्छी कमाई कर रही हैं, जबकि शामली समेत यूपी की अन्य डिपो की बसों की स्थिति उनके मुकाबले काफी खराब रहती है। समय पर संचालन नहीं होने तथा चालक-परिचालकों की मनमानी के चलते यात्री हरियाणा रोडवेज में यात्रा करना ज्यादा पसंद करते हैं।

विज्ञापन


यातायात सुविधाओं के मामले में शामली की स्थिति काफी खराब रहती है। शामली में रोडवेज का डिपो है, लेकिन इसमें केवल अनुबंध के आधार पर संचालित 23 बसें हैं। इसके अलावा मेरठ, मुजफ्फरनगर, बड़ौत और सहारनपुर डिपो की बसों का संचालन होता है।
विज्ञापन


यूपी निगम की बसों की अच्छी सर्विस नहीं होने के कारण यात्री हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर करना ज्यादा पसंद करते हैं। स्थिति यह है कि यूपी रोडवेज की बसों से उतरकर सवारी हरियाणा की बसों में सवार हो जाती हैं और चालक-परिचालक उन्हें रोकने की भी कोशिश नहीं करते। इससे यूपी निगम को नुकसान उठाना पड़ता है और हरियाणा की बसों को अच्छी कमाई होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई मायनों में बेहतर हैं हरियाणा की बसें
हरियाणा रोडवेज की बसें यूपी परिवहन निगम की बसों से कई मायनों में बेहतर हैं। यूपी की बसों के संचालन का समय निर्धारित नहीं है, जबकि हरियाणा की बसें नियत समय पर चलती हैं। यूपी की बसों की स्पीड बंधी होती है, जबकि हरियाणा की बसों की स्पीड लिमिट नहीं है।

हरियाणा की बसों की बॉडी मजबूत होती है तथा जयपुर में तैयार कराई जाती है। ये बसें बाईपास से होकर गुजरती हैं जबकि यूपी की बसों की मजबूरी हर स्टॉपेज से सवारी लेने की होती है। हरियाणा की बसों का एवरेज भी अच्छा है और बसें साफ-सुथरी होती हैं। जल्दी पहुंचने की उम्मीद में यात्री इन बसों में सफर करते हैं।

शामली से होकर जाने वाली हरियाणा की बसें
पानीपत डिपो- 12
करनाल डिपो- 07
रोहतक डिपो- 02
जींद डिपो- 01
हिसार डिपो- 01
सोनीपत डिपो- 01

इन्होंने कहा...
यूपी रोडवेज की लंबे रूट पर चलने वाली बसों की सुविधा काफी अच्छी है, जबकि स्थानीय रूटों पर चलने वाली बसों को हर स्टापेज से सवारी लेनी पड़ती है। हरियाणा की बसें बाईपास से गुजरती हैं तथा स्टापेज से सवारी नहीं लेती। इसलिए वे जल्दी पहुंचती हैं। हरियाणा की बसों की फिटनेस, स्पीड एवं एवरेज भी अच्छा होता है। - मनोज वाजपेयी, एआरएम, शामली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed