फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Amar Ujala Exclusive: Dogs and cats are also becoming victims of diabetes and heart diseases

Amar Ujala Exclusive: कुत्ते-बिल्ली भी डायबिटीज से लेकर दिल की बीमारी का हो रहे हैं शिकार, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Wed, 28 Feb 2024 12:32 AM IST
कपिल kapil महबूब अली, संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
महबूब अली, संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 28 Feb 2024 12:32 AM IST
सार

Amar Ujala Exclusive : अब कुत्ते, बिल्ली भी डायबिटीज से लेकर हार्ट की बीमारी का शिकार हो रहे हैं।अमर उजाला की यह खास रिपोर्ट पढ़िए।

विज्ञापन
Amar Ujala Exclusive: Dogs and cats are also becoming victims of diabetes and heart diseases
कुत्ते के इंजेक्शन लगाते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदलती लाइफ स्टाइल के कारण इंसानों के साथ-साथ अब शुगर, हार्ट, डायबिटीज की बीमारी पालतू कुत्तों, बिल्लियों में भी देखने को मिल रही है। पशु चिकित्सालयों में तैयार कराई गई रिपोर्ट में पता चला है कि हर माह पांच से छह डायबिटीज और चार से पांच मामले हार्ट फेल होने के सामने आ रहे हैं। इंसानों की तरह पालतू कुत्तों में भी बीमारियों के लक्षण मिल रहे हैं। हाल ही में दो मामले किडनी फैल्योर के भी सामने आए हैं। पशु चिकित्सक पालतू कुत्तों से लेकर बिल्लियों को भी एक्सरसाइज कराने की सलाह दे रहे हैं।

विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. चंद्रभानू कश्यप ने बताया कि पहले नाममात्र मामले ही सामने आते थे। मगर पिछले तीन से लेकर चार माह से देखने में आ रहा है कि हर माह छह पालतू कुत्ते और बिल्ली डायबिटीज, पांच से छह मामले हार्ट फेल जैसे लक्ष्णों के आ रहे हैं। बताया कि इंसानों की तरह ही पालतू जानवरों की लाइफ स्टाइल बदलना भी इसका प्रमुख कारण हो सकता है। जानवर को जितनी एक्सरसाइज की आवश्यकता होती है, उतनी नहीं हो पाती है। 

विज्ञापन

मेरठ भेजने होते हैं सैंपल, शामली में लैब नहीं
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. चंद्रभानू कश्यप ने बताया कि शामली में लैब नहीं है। जिसके कारण डायबिटीज और अन्य बीमारियों की जांच के लिए मेरठ लैब पशुओं का सैंपल भेजा जाता है। तीन से चार दिन में रिपोर्ट आती है। शामली के विभिन्न पशु अस्पतालों में हर रोज 30 से 40 छोटे ओर बड़े बीमार पशु आते हैं।

कम से कम एक घंटा सुबह और शाम एक्सरसाइज कराना जरूरी
डॉ. चंद्रभानू के अनुसार इंसानों ने अपने साथ-साथ पालतू पेट्स का ध्यान रखना भी छोड़ दिया है। वह अगर पिज्जा या फास्टफूड खा रहे हैं तो अपने पेट्स को भी वहीं खिला रहे हैं। डाइट का कोई प्लान नहीं है। साथ ही कुत्तों को नाममात्र के लिए ही बाहर ले जाया जाता है, उनकी एक्सरसाइज भी बंद हो गई है। जिसका असर उनके दिल और शरीर के दूसरे हिस्सों पर पड़ रहा है। एक पालतू कुत्ते को सुबह और शाम कम से कम एक घंटे तक एक्सरसाइज करना जरूरी होता है।

यह भी पढ़ें: मेरठ में बड़ा हादसा: फैक्टरी का बॉयलर फटने से दो कर्मचारियों की मौत, तीन झुलसे, परिजनों में मचा कोहराम

विज्ञापन

पालतू कुत्ते और बिल्लियों में बढ़ रहे डायबिटीज, हार्ट के रोगों के संबंध में जल्द ही रिपोर्ट भी तैयार कराई जाएगी। ताकि अधिकारियों को भी अवगत कराया जा सके। साथ ही पालकों को जागरूक किया जा सके। ग्रस्त कुत्तों और अन्य के उपचार की सुविधा अस्पतालों में मौजूद है। - डॉ. चंद्रभानू कश्यप, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी शामली

यह भी पढ़ें: Mission 2024: सपा-कांग्रेस गठबंधन इस सीट पर बना रहा नए समीकरण, SP का ये प्लान बिगाड़ देगा BJP का गणित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed