फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Allegations of wrongful licensing

Shamli News: गलत तरीके से लाइसेंस देने का आरोप, व्यापारियों ने मुख्यमंत्री से की शिकायत

Fri, 04 Apr 2025 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Allegations of wrongful licensing
शामली, कांधला। कस्बे की नवीन मंडी में पूर्व में आवंटित दुकानों के दुकानदारों के बजाय अन्य को लाइसेंस वितरित किए जाने पर मंडी व्यापारियों में रोष व्याप्त है व्यापारियों ने पूरे प्रकरण की मुख्यमंत्री से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है। उधर, मंडी समिति प्रशासन का दावा है कि कुछ व्यापारियों ने यहां अतिक्रमण किया है, जिसको हटाकर अन्य व्यापारियों को व्यापार करने का मौका दिया गया है।
विज्ञापन

कस्बे के कैराना बाईपास में 1999 नवीन सब्जी मंडी का कार्य प्रारंभ हुआ था। उस समय सर्वप्रथम यहां पर 10 दुकानें आवंटित की गईं थीं। उसके बाद की दुकान मंडी समिति के नियम अनुसार विधि पूर्वक बोली लगाकर छोड़ी गई थी। जिसमें नियम अनुसार दुकान नंबर एक के बाद एक करके सभी ने अपना-अपना कार्य प्रारंभ किया। नवीन मंडी समिति के अध्यक्ष जाहिद राज ने बताया कि उपरोक्त दुकान नंबर एक से पूर्व जो मंडी समिति की जगह थी उस पर कुछ लोगों ने नया लाइसेंस स्वीकृत कर कब्जा करा दिया है जो की पूर्णतया गलत है । इस बात को लेकर मंडी व्यापारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन

उनका कहना है कि 30 वर्षों से चले आ रहे नियम को ताक पर रखते हुए यहां गलत तरीके से लाइसेंस दिया गया है। जो पूर्णतया गलत है इससे शांति भंग करने का प्रयास किया जा रहा है जो पुराने लाइसेंस काफी समय से दुकानों के लिए व जगह के लिए परेशान हैं उन्हें न तो जगह दी जा रही है न दुकान वितरित की गई है। अब कुछ समय पूर्व नया लाइसेंस देकर एक नंबर दुकान से पहले की मंडी तोल केंद्र की जगह है उस पर दुकानों के नाम पर कब्जा कराया जा रहा है। इससे उनका व्यापार प्रभावित होगा। मुख्यमंत्री से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, मामले में मंडी समिति सचिव सोहन सिंह ने बताया कि कुछ व्यापारियों ने दुकानों पर पूर्व में अवैध रूप से कब्जा किया हुआ था। वहां से अवैध कब्जा हटाने के बाद नए लाइसेंस धारकों को जगह आवंटित की गई है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed