{"_id":"5fb95ca98ebc3e9b8c5d7fae","slug":"alcohol-smuggling-in-luxury-car-two-arrested-shamli-news-mrt5120436104","type":"story","status":"publish","title_hn":"लग्जरी कार में शराब की तस्करी, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लग्जरी कार में शराब की तस्करी, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान लग्जरी कार से 180 बोतल अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का बरामद की है। पुलिस ने कार सवार दो लोगों को शराब तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
एसपी नित्यानंद राय ने बताय कि शुक्रवार रात को जिले में अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम के लिए इस अवैध धंधे में लिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए अभियान चलाया गया। शुक्रवार रात को शहर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि हरियाणा के पानीपत की तरफ से लग्जरी कार में तस्करी कर शराब लाई जा रही है। इस सूचना पर पुलिस ने कैराना रोड पर पशु पैठ के निकट वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान आई कार को रोककर पुलिस ने तलाशी ली। उसमें 180 बोतल अंग्रेजी शराब क्रेजी रोमियो हरियाणा मार्का बरामद हुई।
पुलिस ने शराब तस्करी में प्रयुक्त कार को कब्जे में ले लेकर उसमें सवार दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के नाम रतन सिंह निवासी गांव टीट जनपद रेवाड़ी हरियाणा और वीरेंद्र निवासी गांव खड़खड़ा थाना महम जनपद रोहतक हरियाणा है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध शराब तस्करी रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया है।