फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   akbarpur matter

अकबरपुर पर आरपार की तैयारी

Sun, 29 May 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sun, 29 May 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
akbarpur matter
शामली में भाजपा की मीटिंग को संबोधित करते विधायक सुरेश राणा। - फोटो : अमर उजाला
शामली के अकबरपुर सुन्हेटी की महिला की हत्या के मामले पर भाजपा आंदोलन करने की तैयारी में है। मामले में पुलिस पर आरोपियों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से पीड़िता के परिजनों के खिलाफ कार्रवाई करने का आरोप लग रहा है। 
विज्ञापन


इस संबंध में रविवार को नगरपालिका सभागार में भाजपाइयों की बैठक हुई। उसमें सांसद हुकुम सिंह ने कहा कि एक माह पूर्व अकबरपुर सुन्हेटी निवासी महिला की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


उसका शव यमुना नदी किनारे एक अप्रैल को पड़ा मिला था। मामले में कुरबान और मोहसिन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन महिला के देवर और जेठ के बेटे को भी आरोपी बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कई बार पुलिस अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते पुलिस ने उन्हें न्याय नहीं दिया। उनका आरोप है कि प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी के नेताओं के दबाव में पुलिस जानबूझकर महिला के परिजनों पर दबाव बना रही है तथा दो दिन पूर्व ही पुलिस ने अकबरपुर सुन्हेटी में दबिश देकर पीड़ित परिवार की महिलाओं से भी बदसलूकी की। उनका कहना है कि कैराना क्षेत्र में अराजकता का माहौल बनाया जा रहा है, जिससे लोग भयभीत हैं।  

भाजपा विधायक सुरेश राणा ने कहा कि पहले भी पुलिस प्रशासन की लापरवाही की वजह से बहू-बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ हुआ, जिसका प्रशासन को माकूल जवाब दिया गया। पुलिस प्रशासन समझ ले कि भाजपा राष्ट्रवादी और राष्ट्रभक्तों की पार्टी है, यदि क्षेत्र में किसी पर अत्याचार हुआ, तो आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी। 


पवन तरार, तेजेंद्र निर्वाल, हरवीर मलिक, डॉक्टर विपिन कौशिक, रामजीलाल कश्यप, डॉक्टर प्रियंवदा तोमर, अमित पंवार, चेयरमैन अरविंद संगल, मोहित बेनीवाल, शशि अरोड़ा, राजबीर सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक में डॉक्टर मनोज शर्मा, पुनीत द्विवेदी, सचिन जैन, घनश्याम पारचा, राकेश जगनपुर, रविंद्र प्रधान, आशु नामदेव, डॉक्टर हरिओम पाठक, रवि गोयल, राजकुमार चौहान, राजेंद्र मादलपुर, तरुण अग्रवाल, सतेंद्र टिटौली, मनोज चौधरी, पंकज राणा, नवीन मलिक, भूपेंद्र, अनुज चौहान, अभय तोमर, सतेंद्र धीरयान और राजकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed