{"_id":"5f907d868ebc3e5fac5ab323","slug":"akanksha-will-be-seen-in-the-lead-role-in-a-telugu-film-shamli-news-mrt5073218171","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलुगू फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी आकांक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेलुगू फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी आकांक्षा
विज्ञापन
थानाभवन निवासी आकांक्षा पुंडीर
- फोटो : SHAMLI
थानाभवन। एशिया ब्यूटी कांटेस्ट की 2017 की तीसरी रनरअप रही आकांक्षा पुंडीर महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति गंभीर हैं। उनका उद्देश्य है कि भविष्य में वह ग्रामीण अंचल की महिलाओं के लिए जागरूकता अभियान चलाएं। अगले साल मार्च में आकांक्षा अपनी पहली तेलुगू फ़िल्म में अभिनय का जलवा बिखेरती नजर आएंगी।
मूलरूप से क्षेत्र के गांव अंबेहटा याकूबपुर निवासी आकांक्षा ने बताया कि उनके पिता भंवर पुंडीर उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल थे। उन्होंने देहरादून में रहकर ही सेंट थॉमस स्कूल से हाईस्कूल, दून कैंब्रिज स्कूल से इंटर की पढ़ाई करने के बाद एमबीए किया। एक बार बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का फैशन शो देखकर उन्होंने भी फैशन इंडस्ट्री में जाने की ठानी। इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने मुंबई का रुख किया और एक मार्केटिंग कंपनी में नौकरी शुरू कर दी। इस दौरान उन्हें एशिया ब्यूटी कांटेस्ट के बारे में जानकारी मिली। सबसे पहली कामयाबी उन्हें तब मिली जब देशभर की 500 प्रतिभागियों में से उनका चयन प्रतियोगिता के लिए हो गया। प्रतियोगिता में कुल 23 देशों की प्रतिभागियों ने भाग लिया था, वह तीसरी रनरअप चुनी गईं। वह बॉलीवुड में जाना चाहती हैं। फिलहाल वह तेलगू फ़िल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। जनवरी 2021 में शूटिंग पूरी हो जाएगी और मार्च में मूवी रिलीज होगी। फिल्म में वह तेलुगू अभिनेता जाकिर के साथ लीड रोल में नजर आएंगी। यह फ़िल्म आतंकवाद पर आधारित है, जिसमे उन्होंने एक गांव की लड़की का किरदार निभाया है।
-------------
हिंदी में बोलती हैं डायलॉग--
आकांक्षा बताती हैं कि तेलुगू भाषा अभी उन्हें नहीं आती इसलिए वह हिंदी में डायलॉग बोलती हैं जिन्हें तेलुगू में डब किया जाता है। छोटे डायलॉग वह तेेलुगू में भी याद कर लेती हैं।