फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   AK-47 case: Police got warrant of Anil Bunji lodged in Meerut jail

एके-47 प्रकरण : पुलिस ने मेरठ जेल में बंद अनिल बंजी के वारंट कराए

Tue, 12 Apr 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
AK-47 case: Police got warrant of Anil Bunji lodged in Meerut jail
एके-47 प्रकरण : पुलिस ने मेरठ जेल में बंद अनिल बंजी के वारंट कराए
विज्ञापन

शामली। एके-47 राइफल और 1300 कारतूस बरामदगी के मामले में सोमवार को मेरठ जेल में बंद डीन पर जानलेवा हमले के आरोपी अनिल बंजी को कोर्ट में पेश किया गया। इस मामले में थाना भवन पुलिस ने कोर्ट से अनिल बंजी के वारंट कराए।
एके-47 बरामदगी के मामले के बाद पुलिस पूछताछ में सामने आया था कि अनिल उर्फ पिंटू से के मेरठ कृषि यूनिवर्सिटी के वेटनरी कॉलेज के डीन राजवीर सिंह पर हुए जानलेवा हमले के आरोपी अनिल बंजी से भी संबंध हैं। एके-47 और कारतूस उसी के पास पल्लवपुरम में रखे थे। उसी के कहने पर वह एके-47 और कारतूस प्रदेश से बाहर छिपाने के मकसद से जा रहा था। इस प्रकरण में अनिल बंजी की संलिप्तता पाए जाने पर थानाभवन पुलिस ने कैराना स्थित न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आवेदन किया था। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने अनिल बालियान को मेरठ जेल से तलब किया गया था। जिसके बाद सोमवार को मेरठ जेल से बंदी रक्षक अनिल बालियान को लेकर कैराना स्थित कोर्ट में पहुंचे। न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेशी के दौरान थानाभवन पुलिस ने एके-47 बरामदगी प्रकरण में अनिल बालियान को आरोपी बनाते हुए उसके वारंट कराए।
विज्ञापन

संजीव जीवा की हो चुकी है भूमि कुर्क
एके-47 बरामदगी मामले के तार कुख्यात मुख्तार अंसारी के करीबी संजीव जीवा से भी जुड़े थे। पुलिस के मुताबिक संजीव जीवा के गुर्गों ने ही अनिल बंजी को 11 लाख रुपये में एके-47 उपलब्ध कराई थी। जिसके बाद प्रशासन ने आदमपुर गांव में संजीव जीवा और उसके परिवार के नाम दर्ज 21 बीघा भूमि की कुर्की की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed