अजय पाठक हत्याकांड: अदालत ने आरोपी को सुनाई फांसी की सजा, गुरू समेत पूरे परिवार को उतारा था मौत के घाट
Shamli Murder Case : देश के चर्चित हत्याकांड में अदालत आज फैसला सुना दिया। भजन गायक समेत परिवार के चार सदस्यों का बेरहमी से कत्ल किया गया था। न्यायाधीश अनिल कुमार ने अजय के ही शिष्य हिमांशु सैनी को दोषी करार दिया था, जिस पर अदालत ने आज फैसला सुनाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दोषी करार दिए शिष्य हिमांशु सैनी को साढ़े चार साल बाद सजा सुनाई जाएगी। फैसले की घड़ी को लेकर पीड़ित परिवार की आंखों में अपनों को खोने का गम है तो वहीं हत्यारे को कानून द्वारा सजा मिलने की खुशी भी है।
30 दिसंबर 2019 की रात शामली के थाना आदर्श मंडी की पंजाबी कॉलोनी में रहने वाले प्रसिद्ध भजन गायक अजय पाठक, उनकी पत्नी स्नेह लता, मासूम बेटी वसुंधरा और बेटे भागवत की घर में ही रहने वाले शिष्य हिमांशु सैनी ने तलवार और खंजर से हत्या कर दी थी।
यह भी पढ़ें: ग्लोबल वार्मिंग का असर: 44 वर्ष में सबसे गर्म मई का महीना, 45 तक पहुंच सकता है तापमान
हत्यारे ने अजय की गाड़ी की डिक्की में भागवत के शव को रखा और पहले अपने गांव झाड़खेड़ी गया। उसके बाद दिल्ली पहुंचा। देर रात दिल्ली से लौटकर हत्यारे ने अजय पाठक की गाड़ी को पानीपत टोल प्लाजा के पास खड़ी कर उसमें आग लगा दी थी। मासूम भागवत का शव गाड़ी के साथ काफी हद तक जल गया था।
गाड़ी में आग देखकर पानीपत पुलिस ने हिमांशु सैनी को दबोच लिया और गाड़ी की आग बुझाई। गाड़ी की डिक्की में भागवत का अधजला शव मिलने पर पानीपत पुलिस ने हिमांशु और गाड़ी को शामली आदर्श मंडी पुलिस को सौंप दिया था। आदर्श मंडी पुलिस ने हत्यारे हिमांशु सैनी की निशानदेही पर लूट के माल के साथ हत्या में प्रयुक्त तलवार और खंजर भी बरामद किया था।
देशभर में फैली थी गूंज
चौहरे हत्याकांड की गूंज पूरे देश में फैली थी। मृतक अजय पाठक के बड़े भाई हरिओम पाठक ने थाना आदर्श मंडी में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने हिमांशु सैनी का चालान करके कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में मुजफ्फरनगर जेल भेजा गया था। तब से आज तक हिमांशु सैनी मुजफ्फरनगर जेल में बंद है।
आज मिलेगा इंसाफ
मृतक अजय के भाई हरिओम पाठक ने बताया कि आज परिवार को इंसाफ मिल गया। सुबह ही सुनवाई के लिए वह अपने अन्य भाइयों के साथ कैराना कोर्ट में मौजूद थे।
पुलिस ने किया था यह खुलासा
बेटे का शव मिलने के बाद तत्कालीन एसपी विनीत जायसवाल ने घटना का खुलासा करते हुए बताया था कि हत्यारे हिमांशु सैनी पर काफी कर्ज था। कर्ज उतारने के लिए उसे रुपयों की जरूरत थी। हत्यारा अपने गुरु अजय पाठक के घर में ठाट-बाट देखता था। जिस पर उसने अपने गुरु के घर में लूट की योजना बनाई और इस दौरान परिवार के चारों लोगों हत्या कर जेवरात और नगदी लूट ली थी। हत्यारे को रिमांड पर लेने के बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र के संत नगर स्थित फ्लैट से 22 लाख के जेवर, दो लाख की नगदी, तीन कीमती घड़ियां, गिटार भी बरामद किया था। पुलिस ने खुलासा किया था कि हिमांशु ने दिल्ली के बुराडी के संतनगर में किराए पर फ्लैट लिए हुए था, जहां से नगदी ओर जेवरात बरामद किए गए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.