{"_id":"5803cb254f1c1b6f5128e2c5","slug":"after-the-death-investigation-team-reached-fever","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से मौत के बाद पहुंची जांच टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से मौत के बाद पहुंची जांच टीम
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Mon, 17 Oct 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। ऊन तहसील क्षेत्र में बुखार से महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची।
रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ऊन के दरगाहपुर में पहुंची और वहां पर बुखार से हुई महिला की मौत के बारे में परिजनों ने बात की। इस दौरान डाक्टरों को परिजनों ने बताया कि महिला गर्भवती थी और उसे लगातार बुखार आ रहा था। इसके बाद उसे शामली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
लेकिन गंभीर हालत के चलते परिजन सोनीपत में एक अस्पताल में ले गए। वहां उपचार के समय उसकी मौत हो गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने गांव में स्वास्थ्य कैंप लगाया और मरीजों की जांच की गई।
जिला मलेरिया अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि महिला के परिवार में सभी लोगों की स्लाइड बनाई गई और पूरे गांव से 22 लोगों के ब्लड की रक्त पट्टिकाएं बनाई गई तथा गांव में दवाई वितरित की गई है। इस दौरान डा. सफल कुमार, जिला मलेेरिया अधिकारी विनय कुमार, कृष्ण कुमार, अवधेश वाडेकर पहुंचे।