फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   After the assembly elections, the parties will get involved in the preparations for the Legislative Council elections

- विधानसभा चुनाव के बाद विधान परिषद चुनाव की तैयारियों में जुटेंगी पार्टियां

Sun, 30 Jan 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
After the assembly elections, the parties will get involved in the preparations for the Legislative Council elections
शामली। सहारनपुर मंडल में प्रथम चरण में तीन मार्च को विधान परिषद के मतदान होंगे। आयोग की ओर से विधानपरिषद चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद राजनीतिक दलों में हड़कंप मच गया है। सभी राजनीतिक दल विधानसभा चुनाव 2022 को फतह करने के लिए जुटे हैं। दस फरवरी के विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दल प्रत्याशियों का चयन करेंगे। दस फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए भाजपा-सपा, रालोद और बसपा, कांग्रेस अपने प्रत्याशियों को विजयी बनाने के लिए जुटी हुई है। विधानसभा चुनाव के साथ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधान परिषद चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग की ओर से जारी चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक प्रथम चरण में वेस्ट यूपी की सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद मंडलों की सीटों पर चुनाव होगा। प्रथम चरण में विधान परिषद की 29 सीटों पर चार फरवरी को चुनाव अधिसूचना जारी की जाएगी। 11 फरवरी को नामांकन पत्र दाखिल होंगे। 14 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच और 16 फरवरी को नामांकन पत्रों की वापसी के बाद प्रथम चरण का मतदान आगामी तीन मार्च को होगा।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर का कहना है कि भाजपा फिलहाल विधानसभा चुनाव 2022 को विजयी बनाने के लिए जुटी हुई है। विधान परिषद सीटों पर रणनीति तय करने के लिए भाजपा विधानसभा 2022 के मतदान के बाद प्रत्याशियों का चयन करेगी। सपा के वरिष्ठ नेता प्रो. सुधीर पंवार का कहना है कि स्थानीय प्राधिकारी विधानपरिषद 2022 चुनाव के लिए अभी सपा हाईकमान से कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुए है। निर्देश प्राप्त होने चुनाव की तैयारियां शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

सहारनपुर विधान परिषद सीट:
पिछले 12 सालों से बसपा काबिज, इस बार भाजपा, रालोद गठबंधन में होगा मुकाबला
शामली। विधान परिषद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र सहारनपुर में पिछले 12 सालों से बसपा काबिज है। सहारनपुर के चर्चित बसपा के इकबाल उनके बाद उनके परिवार के सदस्य महमूद विधान परिषद सदस्य रहे हैं। वर्ष 2016 में विधान परिषद सदस्य के चुनाव में बसपा के महमूद सहारनपुर ने भाजपा के सूरत सिंह वर्मा मुजफ्फरनगर और सपा के गौरव त्यागी को हराकर इस सीट पर काबिज हुए थे। इस बार बसपा से विधान परिषद सहारनपुर की सीट पर काबिज होने के लिए भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन में मुकाबला होगा। विधान परिषद स्थानीय प्राधिकारी चुनाव के लिए सहारनपुर मंडल की सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, और शामली जिले के पांच ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य 19, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत सदस्य, बीडीसी, सांसद विधायक, विधानपरिषद सदस्य अपने मतों का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed