{"_id":"698f761fc353cbbbb208c8ad","slug":"after-a-dispute-with-her-brother-in-law-the-woman-attempted-suicide-shamli-news-c-26-1-sal1002-159557-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: देवर से विवाद के बाद महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: देवर से विवाद के बाद महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास
Sat, 14 Feb 2026 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
कांधला (शामली)। गांव सुन्ना में बृहस्पतिवार रात मकान बंटवारे को लेकर देवर और भाभी के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान मारपीट से आहत महिला ने कमरे में खुद को बंद कर आग लगाते हुए आत्मदाह की कोशिश। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। इस दौरान रजाई में लगी आग को बुझाया गया। पुलिस ने आरोपी देवर को हिरासत में लेकर चालान कर दिया।
कलकत्ता की रहने वाली महिला ममता ने पुलिस को बताया कि पूर्व में उसकी शादी पानीपत के आटा गांव के युवक से हुई थी, जिससे उसकी तीन संतानें हैं। आए दिन विवाद के कारण उसने पति से नाता तोड़ लिया था और करीब तीन वर्ष पूर्व गांव सुन्ना निवासी योगेंद्र से प्रेम विवाह किया था। एक साल पहले बीमारी के चलते योगेंद्र की मौत हो गई थी। इसके बाद ममता अपने देवर मुकेश से मकान में अपना हिस्सा मांग रही थी।
बृहस्पतिवार देर रात उसका पूर्व पति पानीपत से सुन्ना गांव पहुंचा और ममता को ले जाने लगा लेकिन ममता ने जाने से इनकार कर दिया। इसी बीच ममता की देवर मुकेश से मकान में हिस्से को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। विवाद से परेशान होकर ममता ने अपने कमरे में ताला लगाकर माचिस जलाकर आत्मदाह का प्रयास किया।
विज्ञापन
परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर महिला को बाहर निकाला। महिला की शिकायत पर पुलिस ने देवर मुकेश को हिरासत में लिया और शुक्रवार को उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया। उधर, आरोपी देवर का कहना है कि भाभी को परेशान करने का आरोप गलत है। जिस मकान में भाभी हिस्सा मांग रही है वह उसका है।