फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Adopt the ideals and values of Mahatma Gandhi

महात्मा गांधी के आदर्शों एवं मूल्यों को अपनाएं

Sat, 03 Oct 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Adopt the ideals and values of Mahatma Gandhi
शामली पुलिस लाइन में लाल बहादुर शास्त्री व माहत्मा गांधी के चित्र पर पुष्पअर्पित करते एसपी विनी? - फोटो : SHAMLI
महात्मा गांधी के आदर्शों एवं मूल्यों को अपनाएं
विज्ञापन

शामली। पुलिस लाइन में शुक्रवार को गांधी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में महात्मा गांधी के आदर्शों एवं मूल्यों को अपनाने के लिए कहा गया।
एसपी विनीत जायसवाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को देश की एकता के लिए बिना भेदभाव के मामलों को संवैधानिक तरीकों से निपटारे की शपथ दिलाई। एसपी ने कहा कि महात्मा गांधी सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने बताया महात्मा गांधी ने सभी लोक सेवकों के लिए कहा था कि असहाय, गरीब, बेसहारा एवं समाज के कमजोर वर्ग के लिए काम करें। उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि असहाय एवं कमजोर की ढाल बनकर उनके लिए कार्य करें, जिससे समाज में सभी को बराबरी के अधिकारों को अनुभूति हो। पुलिसकर्मी अपने कार्य व्यवहार में किसी भी दशा में दुर्व्यवहार न करें। संयम व धैर्य के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए कानून का पालन दृढ़ संकल्पित होकर कराएं। कार्यक्रम में एसपी ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उनकी सेवाओं के लिए उपहार भेंट किए। कार्यक्रम में सीओ पुलिस लाइन, प्रतिसार निरीक्षक और पुलिस लाइन के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

शामली पुलिस लाइन मे शपथ लेते पुलिसकर्मी

शामली पुलिस लाइन मे शपथ लेते पुलिसकर्मी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed