फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Administration did not follow the agreement

प्रशासन ने नहीं किया समझौते का पालन

Mon, 10 Oct 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Administration did not follow the agreement
शामली। दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की किसान संघर्ष समिति की रविवार को लांक गांव बैठक हुई। जिसमें पिछले माह 13 सितंबर को हुई बैठक में जिला प्रशासन से हुई समझौता वार्ता की समीक्षा की गई। बैठक में किसानों ने जिला प्रशासन पर समझौते की अनदेखी कर रहा है। डीएम के यहां दायर आर्बिटेशन की कार्रवाई धीमी होने पर नाराजगी प्रकट की गई।
विज्ञापन

लांक गांव में बीडीसी प्रमोद के घेर में इंतजार मुखिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में किसानों और प्रशासन के बीच हुइ समझौता वार्ता के बाद हुआ धरना समाप्ति के मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। हाईवे की जद में आ रहे गांवों की समीक्षा की गई। किसानों ने कई गांव में पैमाइश की समस्या से समिति को अवगत कराया। समिति से जुड़े किसानों ने बताया कि प्रशासन समझौते के मुद्दों की अनदेखी कर रहा है। जिस पर समिति ने निर्णय लिया कि जल्दी ही प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की जाएगी। सभी मुद्दों की समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष ठाकुर वीर सिंह ने कहा कि जब तक सभी मुद्दों का समाधान नहीं निकलता, तब तक सभी किसान संगठित है, और मजबूती से लड़ाई लड़ेंगे । समिति के सचिव विदेश मलिक ने कहा कि डीएम के यहां दायर आर्बिटेशन की सुनवाई भी बहुत धीमी गति से चल रही है। उसको भी सुनवाई जल्दी करने के लिए प्रशासन पर दबाव बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक दुरुस्त पैमाइश कराकर किसानों को लिखित में नहीं दिया जाएगा, तब तक उन खेतों पर कब्जा नहीं होगा। संपत्ति मूल्यांकन के लिए टीम गठित करने की मांग की। उन्होंने बताया कि मंगलवार को किसान संघर्ष समिति की बैठक कलक्ट्रेट में एडीएम संतोष कुमार सिंह के साथ होगी। बैठक का संचालन प्रमोद जागलान ने किया। विजेंद्र सिंह, सुरेश राणा, डॉ.तेजपाल, दिनेश, प्रमोद बीडीसी, भोपाल सिंह राजीव, मुखिया देवी सिंह, सतेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed