{"_id":"596fab2e4f1c1ba7038b45f8","slug":"adg-can-take-help-from-helicopter","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेलीकॉप्टर से सुरक्षा का जायजा ले सकते हैं एडीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हेलीकॉप्टर से सुरक्षा का जायजा ले सकते हैं एडीजी
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
kawar
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के इंतजाम परखने के लिए हेलीकॉप्टर से भ्रमण कर रहे अपर पुलिस महानिदेशक शामली में भी आ सकते हैं। उनके आगमन को लेकर पुलिस ने तैयारियां कर रखी हैं। जिले में दो स्थान पर अस्थायी हैलीपैड के लिए स्थान आरक्षित कर लिया गया है।
मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने मंगलवार को ही मुजफ्फरनगर में हेलीकॉप्टर से कांवड़ यात्रा के सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया था। इसी के साथ शामली में भी उनके आगमन की तैयारियां चल रही हैं।
पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा ने बताया कि फिलहाल एडीजी मेरठ जोन का हेलीकॉप्टर कार्यक्रम नहीं मिला है, लेकिन तैयारियां पूरी हैं। इसी के चलते शामली के आरके पीजी कॉलेज तथा कैराना के पब्लिक इंटर कॉलेज के मैदान पर अस्थायी तौर पर हैलीपैड बनाने के लिए स्थान आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा बुधवार को ही पुलिस की तरफ से जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को पत्र भेजकर हेलीकॉप्टर के चार दिवसीय भ्रमण को लेकर भी अनुमति ली गई।
उधर, शामली की एक धार्मिक संस्था भी शिवरात्रि पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कराने पर विचार कर रही है। इस संबंध में अधिकारियों से मौखिक वार्ता की गई है, लेकिन अभी अनुमति के लिए लिखित आवेदन नहीं किया गया है। संस्था के पदाधिकारी चाहते हैं कि कांवड़ मार्ग पर शहर में शिवचौक के आसपास रात को आरती के समय हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कराई जाए।
एसपी ने किया कांवड़ मार्ग का निरीक्षण
कैराना। पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ यात्रा मार्ग का बुधवार को निरीक्षण कर सुरक्षा के इंतजाम परखे। उन्होंने यमुना पुल पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों और गोताखोरों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए।
बुधवार सुबह 10 बजे एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने शामली से लेकर कैराना यमुना पुल तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। यमुना पुल पर हरियाणा, पंजाब व राजस्थान जाने वाले भोलों की संख्या बढ़ती जा रही है। एसपी ने यमुना पुल पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों से कहा कि ड्यूटी में लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
यदि ऐसा पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी। कहा कि कांवड़ियों को किसी भी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी इस बात का भी ध्यान रखें।