फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Action from the rich, not by caste: Saini

अमीरों से है लड़ाई, जाति विशेष से नहीं : सैनी

Mon, 27 Jun 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 27 Jun 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Action from the rich, not by caste: Saini
reservation - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन का विरोध करके चर्चाओं में आए भाजपा सांसद राजकुमार सैनी का कहना है कि उनकी लड़ाई अमीरों से है किसी जाति विशेष से नहीं। आंदोलन के दौरान केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री संजीव बालियान के बयान पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि यूपी किसी की जागीर नहीं है। 
विज्ञापन


रविवार को सांसद राजकुमार सैनी शामली के गगन गार्डन में आयोजित सैनी प्रतिभा अलंकरण समारोह में भाग लेने पहुंचे। इस दौरान प्रेसवार्ता में हरियाणा में जाट आरक्षण की मांग को लेकर हुए उपद्रव की चर्चा करते हुए कहा कि जो लोग घरों, दुकानों में लूटपाट कर रहे थे उन्हीं के लोग पुलिस, प्रशासन में मौजूद थे। युवा शक्ति का दुरुपयोग करके हाईवे पर हिंसा और अत्याचार का नंगा नाच किया गया।
विज्ञापन


सांसद राजकुमार सैनी ने         कहा कि उनकी लड़ाई किसी का विरोध करने की नहीं है बल्कि 27 प्रतिशत आरक्षण में छेड़छाड़ के खिलाफ है और इसके लिए हर स्तर पर आवाज उठाएंगे। आरक्षण पर पुनर्विचार किये जाने की मांग के बारे में उन्होंने कहा कि यदि ऐसा कोई प्रस्ताव आता है तो उनका सुझाव होगा कि 50 प्रतिशत आरक्षण        मेरिट के आधार पर मेधावियों को तथा 50 प्रतिशत आरक्षण गरीबों को दिया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान बयान दिया था कि राजकुमार सैनी ने यूपी में पैर रखा तो उन्हें उसी भाषा में जवाब दिया जाएगा।

इस पर राजकुमार सैनी         ने कहा कि हरियाणा अलग देश नहीं है और न ही यूपी किसी की जागीर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समता मूलक समाज की स्थापना के लिए प्रयासरत है और समाज की अंतिम पीढ़ी पर खडे़ व्यक्ति तक मदद पहुंचाने के लिए उन्होंने बीच में दलाली खत्म की। हरियाणा में जाट आरक्षण का समर्थन करने के लिए उन्होंने अपनी ही पार्टी की आलोचन करते हुए कहा कि इसके खिलाफ वह हरियाणा और यूपी में लड़ाई जारी रखेंगे।

शिक्षा है समाज की तरक्की का रास्ता 
अमर उजाला ब्यूरो
शामली। सैनी समाज समिति और युवा सैनी कल्याण समिति की ओर से रविवार को अलंकरण समारोह में मेधावियों को सम्मानित किया गया। 
कैराना रोड स्थित गगन गार्डन में मेधावियों के सम्मान में भव्य समारोह आयोजित हुआ।

शुभारंभ कुरुक्षेत्र (हरियाणा) से भाजपा सांसद राजकुमार सैनी, राज्यसभा सदस्य राजपाल सैनी तथा कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सैनी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि शिक्षा के बिना समाज की तरक्की होना असंभव है। समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के साथ ही बच्चों को शिक्षित बनाने पर ध्यान देना चाहिए। समाज को एकजुट करके अपनी ताकत को पहचानें। 

सांसद राजपाल सैनी ने कहा कि समाज में प्रतिभाएं अनेक हैं, उन्हें सही प्लेटफार्म मिलना चाहिए। समाज के लोगों की जिम्मेदारी है कि वह आने वाली
पीढ़ी को जागरूक करें तथा समाज हित के कार्य करने में बढ़ावा दें। एक दूसरे की टांग खिंचाई से बचें और समाज का स्तर ऊंचा उठाने में एक दूसरे के मददगार बनें।


संचालन डॉ. राजकुमार सैनी और रामनिवास सैनी ने किया। कार्यक्रम में हाईस्कूल तथा इंटरमीडिए के मेधावी छात्र छात्राओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सुरेंद्र सैनी, पूरणचंद सैनी, सुभाषसैनी, घनश्याम सैनी, प्रदीप सैनी, अशोक सैनी, डाक्टर रविंद्र सैनी, राजेश सैनी, प्रवीण सैनी, रामनाथ सैनी, अरुण सैनी, सचिन सैनी, बिजेंद्र सैनी, पवन सैनी, आभेराम सैनी, नीरज सैनी आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed