Shamli: लोहे की रॉड से व्यापारी पिता-पुत्र पर हमला, दोनों गंभीर रूप से घायल, आरोपी मौके से हुए फरार
Shamli News : शामली में बाइक सवार तीन युवकों ने लोहे की रॉड से व्यापारी पिता-पुत्र पर हमला किया। हमले दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली में शहर के मोहल्ला गांधीगंज में कार में टक्कर लगने का विरोध करने पर बाइक सवार तीन युवकों ने पिता-पुत्र पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उधर, आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। इसके बाद घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया। पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है।
शहर के मोहल्ला गांधी गंज निवासी व्यापारी अरविंद गुप्ता की नई मंडी में आढ़त की दुकान है, जबकि घर में ही तेल का स्पेलर है। मंगलवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे अरविंद का पुत्र वैभव गुप्ता नई मंडी स्थित दुकान से कार में सवार होकर घर पहुंचा। घर के बाहर जैसे ही कार रोकी तो पीछे से बाइक की कार में टक्कर हो गई। बाइक पर तीन युवक सवार थे। वैभव ने कार में टक्कर लगने का विरोध किया तो बाइक सवार युवकों ने लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। बचाव में आए उसके पिता अरविंद पर भी आरोपियों ने हमला कर घायल कर दिया।
इसके बाद आरोपी अपनी बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के व्यापारी इकट्ठे हो गए। घायल पिता-पुत्र का सीएचसी शामली में उपचार कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
यह भी पढ़ें: Meerut: बैंक के जूनियर मैनेजर की लाश देख सहमे लोग, अफसरों में मचा हड़कंप, दोस्त पर शक, पूछताछ कर रही पुलिस
कोतवाली प्रभारी समयपाल अत्री ने बताया कि बाइक सवार युवकों द्वारा कार की टक्कर लगने को लेकर हुई कहासुनी के बाद व्यापारी व उसके पुत्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें: छेड़छाड़ करना पड़ा महंगा: मनचलों को बीच सड़क पर बनाया मुर्गा, बुजुर्ग ने राइफल लोड कर धमकाया, फिर पीटा भी