फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Accused of murderous attack on girl arrested

युवती पर जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 25 Feb 2022 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Accused of murderous attack on girl arrested
कांधला। घर में सो रही युवती पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत एलम के मोहल्ला हरिनगर में रविवार देर रात्रि प्रदीप उर्फ गुड्डू, कुलदीप और अंकित पुत्रगण ईश्वर ने ओमकार के मकान में घुसकर उसकी पुत्री पंकज उर्फ प्रीति पर सोते समय धारदार जानलेवा हमला कर दिया था। हमले के बाद परिजनों ने युवती को कांधला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। जहां पर चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया था। मामले को लेकर पीड़िता के पिता ने तीनों आरोपियों को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस तभी से आरोपियों की तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार को को पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी प्रदीप उर्फ गुड्डू को एलम रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया है। वहीं घटना में फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed