{"_id":"5e2499ec8ebc3e4ae33fd770","slug":"accused-of-murder-for-dowry-husband-and-father-in-law-arrested-shamli-news-mrt4647163186","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए हत्या का आरोप, पति और ससुर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज के लिए हत्या का आरोप, पति और ससुर गिरफ्तार
विज्ञापन
शामली। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दयानंद नगर में विवाहिता की मौत के मामले में मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया।
शहर के मोहल्ला दयानंद नगर में शनिवार शाम को 21 वर्षीय ज्योति पत्नी सोनू की मौत हो गई थी। उसका शव छत के पंखे से लटका हुआ मिला था। विवाहिता की मौत की सूचना पर उसका भाई हरिओम निवासी मोहल्ला ताड़वाला झिंझाना अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचा था। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि इस मामले में मृतका के भाई हरिओम की तहरीर पर दहेज के कारण हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। हरिओम ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी बहन ज्योति की शादी 10 फरवरी 2019 को सोनू के साथ हुई थी। आरोप है कि पति सोनू, ससुर बिशना और सास सत्तो इससे खुश नहीं थे। उसके साथ मारपीट कर परेेेशान कर अधिक दहेज लाने का दबाव बना रहे थे। इसकी जानकारी ज्योति ने उन्हें दी थी, जिसके चलते वह शनिवार सुबह उसे घर ले जाने के लिए आया था, लेेकिन ससुराल वालों ने भेजने से मना कर दिया था। शाम को उसकी बहन की मौत की सूचना मिली। हरिओम का आरोप है कि उसकी बहन की साड़ी से गला घोंटकर हत्या की गई है। कोतवाल ने बताया कि आरोपी पति सोनू और ससुर बिशना को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।