फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Accused of fraudulently doing fake denama of plot arrested

धोखाधड़ी करके प्लाट का फर्जी बैनामा करने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 18 Dec 2021 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Accused of fraudulently doing fake denama of plot arrested
कैराना। धोखाधड़ी से फर्जी कागज तैयार करा कर प्लाट का दूसरी बार बैनामा करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके चालान कर दिया। इस मामले में पुलिस पहले ही जहानपुरा ग्राम प्रधान को जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला आलकला निवासी दिलशाद ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था कि कांधला रोड स्थित उसके प्लाट का फर्जी कागज तैयार करा कर नौराज व उसके पिता सुखबीरा निवासी जहानपुरा ने ग्राम प्रधान मुबारिक अली की पत्नी के नाम बैनामा करा दिया। मामले में पूर्व में पुलिस ने ग्राम प्रधान मुबारिक व उसकी पत्नी, नौराज व सुखबीरा तथा एक गवाह के नाम मुकदमा दर्ज करके ग्राम प्रधान मुबारिक को जेल भेज दिया था। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि शुक्रवार को मामले में वांछित नौराज निवासी जहानपुरा को दोपहर करीब 12 बजे कांधला बस अड्डे के पास से गिरफ्तार करके चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed