{"_id":"61d4922ed35bf146c9429565","slug":"accused-of-black-marketing-of-refined-ration-shamli-news-mrt5721193145","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन के रिफाइंड की कालाबाजारी का आरोप लगा किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन के रिफाइंड की कालाबाजारी का आरोप लगा किया हंगामा
विज्ञापन
राशन के रिफाइंड की कालाबाजारी का आरोप लगाया
शामली। लिसाढ़ गांव में सरकारी राशन के रिफाइंड की कालाबाजारी करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर लिसाढ़ चौकी पुलिस पहुंची, लेकिन कुछ देर में ही वापस लौट गई। मामले की शिकायत एसडीएम और डीएसओ से भी की गई।
लिसाढ़ ग्राम प्रधान शिवम के मुताबिक गांव का एक राशन डीलर अनाधिकृत रूप से सरकारी राशन के रिफाइंड की 31 पेटी पड़ोस के गांव हसनपुर में बिक्री के लिए बुग्गी से भेज रहा था। ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और विरोध करते हुए हंगामा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उसका वीडियो भी बना लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी राशन डीलर फरार हो गया। पुलिस भी कुछ देर बाद वापस लौट गई। सूचना देने के बाद भी काफी देर तक जिला आपूर्ति अधिकारी और एसडीएम मौके पर नहीं पहुंचे। एसडीएम सदर बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि देर शाम सूचना मिली है। जिला आपूर्ति अधिकारी को जानकारी दे दी है। वह इस मामले की जांच करेंगे। समाचार लिखे जाने तक हंगामा जारी था।