{"_id":"6323714eabe8444a3f229a33","slug":"accused-of-attack-on-revenue-team-arrested-shamli-news-mrt6054331159","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व टीम पर हमले का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व टीम पर हमले का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। आदर्श मंडी थाना पुलिस ने चार माह पहले राजस्व टीम पर जानलेवा हमला कर सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के गांव गोहरनी में चार माह पूर्व 12 मई को राजस्व टीम भूमि की पैमाइश करने गई थी। उस समय गांव के कुछ लोगों ने राजस्व टीम पर हमला कर दिया था। इस मामले में लेखपाल योगेंद्र सिंह की तरफ से आदर्श मंडी थाने पर सात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने व जानलेवा हमले करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में फरार चल रहे आरोपी नीरज निवासी गांव गोहरनी को गिरफ्तार किया है। आदर्श मंडी थाना प्रभारी ने बताया पकड़ा गया आरोपी थाने की टॉप टेन सूची में शामिल है। उसके विरुद्ध पूर्व में कई मामले दर्ज हैं। इस मामले में चार आरोपियों को पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है। दो आरोपी अभी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है।