फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Accused arrested in case of murder of youth in Shamli district

Shamli: युवक की हत्या में नामजद आरोपी गिरफ्तार, अभी महिला समेत तीन फरार, हमले में प्रयुक्त डंडा बरामद

Tue, 09 Jan 2024 06:14 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 09 Jan 2024 06:14 PM IST
सार

Shamli News : शामली में युवक की हत्या के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। अभी महिला समेत तीन आरोपी फरार है।

विज्ञापन
Accused arrested in case of murder of youth in Shamli district
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में शहर कोतवाली पुलिस ने मोहल्ला पंसारियान में एक सप्ताह पहले हमला कर युवक की हत्या करने के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद किया है। इस घटना में दो महिला समेत तीन आरोपी अभी फरार है।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पंसारियान में रंजिश के चलते दो जनवरी की दोपहर को शादाब पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। यह हमला कबूतर पालने को लेकर हुए विवाद के चलते होना बताया गया था, हालांकि परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते हमला करना बताया है। घायल युवक को पहले सीएचसी में भर्ती कराया था, जहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया था। 

विज्ञापन

तीन दिन पहले मेरठ में उपचार के दौरान के शादाब की मौत हो गई थी। इस मामले में शादाब के पिता शमीम की तरफ से शहर कोतवाली में मोहल्ले के आबिद, शाहरुख, आबिद की पत्नी शेरून व आबिद की मां जुबेन के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

यह भी पढ़ें: UP: पांच लाख का इनामी बद्दो सोशल मीडिया पर सक्रिय, इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर पूर्व डीजीपी पर साधा निशाना

परिजनों ने कोतवाली प्रभारी समयपाल अत्री ने बताया कि इस घटना में नामजद आरोपी शाहरुख को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हमले में प्रयुक्त डंडा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर के लिए त्याग का अभिप्राय बन गए चंपत राय, कहे जाते हैं रामलला के पटवारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed