फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Aanchal got 66th rank in UPPSC, became DSP

यूपीपीएससी में आंचल ने पाई 66वीं रैंक, डीएसपी बनी

Fri, 21 Oct 2022 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Aanchal got 66th rank in UPPSC, became DSP
यूपीपीएससी परीक्षा में उत्तीर्ण गांव हरड़ फतेह पुर निवासी आंचल चौहान अपने पिता नरेंद्र चौहान के - फोटो : SHAMLI
यूपीपीएससी में आंचल ने पाई 66वीं रैंक, डीएसपी बनीं
विज्ञापन

शामली, थानाभवन। यूपीपीएससी की परीक्षा में 66वीं रैंक पाकर पुलिस उपाधीक्षक पद पर नियुक्ति प्राप्त कर आंचल चौहान ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। परिजनों को बधाई देने के लिए लोगों का तांता लग गया।
क्षेत्र के गांव हरड़ फतेहपुर निवासी नरेंद्र चौहान की पुत्री आंचल ने बिना किसी कोचिंग क्लास के यूपीपीएससी वर्ष 2021 की परीक्षा उत्तीर्ण की है। मोबाइल फोन पर आंचल ने बताया उसकी प्रारंभिक शिक्षा गांव के प्राइमरी विद्यालय में हुई। कक्षा छह से कक्षा 12 तक लाला लाजपत राय कन्या इंटर कॉलेज थाना भवन से, बीएससी शामली से और एमएससी मेरठ कैंपस में रह कर की। 2016 में आंचल का चयन पुलिस सब इंस्पेक्टर पद पर हो गया था, लेकिन उसने ज्वॉइन नहीं किया। 2018 का रिजल्ट न्यायालय में स्टे के कारण नहीं आया। 2019 व 2020 में उन्होंने परीक्षा नहीं दी। 2021 की परीक्षा में उसकी 66वीं रैंक आई। 2022 में भी उसने परीक्षा दी है, अभी परिणाम नही आया। आंचल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता व अपने परिवार को दिया।
विज्ञापन

आंचल के पिता नरेंद्र चौहान दिव्यांग हैं, उनकी पत्नी का लंबी बीमारी के बाद सात वर्ष पूर्व स्वर्गवास हो गया था। ऐसी परिस्थितियों में भी उन्होंने बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दिया। उनके दो लड़के और दोनों बड़ी लड़कियां हैं। गांव के प्रधान गौतम ठाकुर, उनके चाचा बृजेश राणा ने बताया आंचल चौहान ने गांव के साथ-साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया है आंचल का गांव आने पर भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed