फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A Youth of Shamli died after falling from five storey roof in Gurugram

दर्दनाक: गुरुग्राम में पांच मंजिला छत से गिरा शामली का युवक, मौके पर ही मौत, सदमे में परिजन

Mon, 01 Jan 2024 06:01 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Mon, 01 Jan 2024 06:01 PM IST
सार

Shami News : शामली के एक युवक की गुरुग्राम में पांच मंजिला छत से गिरकर मौत हो गई। युवक की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।

विज्ञापन
A Youth of Shamli died after falling from five storey roof in Gurugram
शामली पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गुरुग्राम में एल्युमिनियम के दरवाजे व रेलिंग का काम करने गए शामली के युवक की पांच मंजिला छत से गिरने के बाद मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन


कस्बा निवासी शमीम अहमद का पुत्र फैज मोहम्मद (18) पिछले काफी समय से गुरुग्राम में कस्बे के दूसरे लोगों के साथ एल्युमिनियम के दरवाजे व छत की रेलिंग का कार्य करता था। परिजनों ने बताया कि रविवार को दोपहर के समय फैज की कार्य करने के दौरान पांच मंजिला छत से गिरकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Strike: ट्रक चालकों ने रोडवेज बसों का चक्का जाम किया, नए साल के पहले दिन बसें नहीं  चलने से यात्री हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि सोमवार को दोपहर के बाद युवक का शव कस्बे में पहुंचा तो परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। मृतक युवक के दादा अमीर अहमद ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व एक हादसे में उनका बड़ा पुत्र शहजाद भी अपनी जान गंवा बैठा था। जिसके सदमे से परिवार अभी उभर भी नहीं पाया था कि दूसरा सदमा पोते के रूप में लग गया। मृतक के शव को शाम के समय सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

यह भी पढ़ें: सदन में मारपीट का मामला: पार्षद आशीष से मिलने जाहिदपुर पहुंचे रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी, बोले घटना असहनीय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed