फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   A youth died in a truck accident in Shamli city

Accident in Shamli: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत, परिजनों ने जमकर तोड़फोड़ की

Sat, 13 Apr 2024 12:49 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Sat, 13 Apr 2024 12:49 PM IST
सार

Accident in Shamli : शामली में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
A youth died in a truck accident in Shamli city
गुस्साए परिजनों ने ट्रक में तोड़फोड़ की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली जनपद के जलालाबाद में कस्बे के दिव्य पब्लिक स्कूल के पास शनिवार सुबह रेत से भरे ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मृतक का भाई घायल हो गया है। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


उधर, गुस्साएं लोगों ने चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं गुस्साए परिजनों ने ट्रक में जमकर तोड़फोड़ भी की।

बताया गया कि मसावी गांव निवासी 16 वर्षीय समीर और उसका भाई साहिल शनिवार को जलालाबाद में अपने मामा के यहां से ईद मनाकर बाइक पर सवार होकर लौट रहे थे। जैसे ही जलालाबाद में दिव्य पब्लिक स्कूल के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे समीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साहिल घायल हो गया।

यह भी पढ़ें: UP: जातीय गणित में उलझे पश्चिम के सियासी हालात पर विशेष रिपोर्ट, पढ़िए चुनाव पर कितना असर डालेंगी ये पंचायतें

विज्ञापन
विज्ञापन

समीर के पिता नोशाद राजमिस्त्री का काम करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

यह भी पढ़ें: Ground Report Baghpat : बागपत में चौधरी बनने की लड़ाई, अंदरखाते चल रही है 'मुखर' बनाम 'मौन' में जंग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed